बड़ी खबर- 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में शक्ति थाने में मामला हुआ दर्ज. एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने दी जानकारी

शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल

बड़ी खबर- 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में शक्ति थाने में मामला हुआ दर्ज. एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने दी जानकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -पुलिस थाना शक्ति के अंतर्गत करीब 15 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त जानकारी देते हुए एक भेटवार्ता में शक्ति जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने बताया कि पुलिस थाना शक्ति में किशन शर्मा नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई की दीपक टंडन द्वारा बड़े लोगों से अपनी पहुंच की बात कहते हुए उसे सरकारी टेंडर दिलवाने के नाम पर करीब 15 लाख रुपए ले लिए तथा गारंटी के तौर पर एक चार लाख रुपए का चेक भी उन्हें दिया गया था। तथा बाद में जब उन्हें काम नहीं मिला तो उन्होंने पैसे वापसी की मांग की तो पैसे वापस करने में आनाकानी करने लगा जिस पर प्रार्थी द्वारा एचडीएफसी बैंक के दिए गए ₹400000 के चेक को बैंक में भुगतान के लिए लगाया गया तो पता चला कि उपरोक्त व्यक्ति का खाता ही वहां बंद हो चुका है। जिस पर प्रार्थी ने पुलिस थाना शक्ति में मामला दर्ज करवाया। पुलिस थाना शक्ति ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी दीपक टंडन के खिलाफ 477 बीएनएस की धारा 318- 4 लगाकर मामला विवेचना में लिया है एवं आगे की जांच जारी है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading