15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आएंगे छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़. जन जातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि. प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी रहेगी मौजूद. आज बुधवार को स्मृति ईरानी आएगी रायगढ़




15 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आएंगे छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़. जन जातीय गौरव दिवस कार्यक्रम के होंगे मुख्य अतिथि. प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी रहेगी मौजूद. आज बुधवार को स्मृति ईरानी आएगी रायगढ़
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती है, जिसे भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित किया है। पूरे देश में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ में भी जब से इसकी घोषणा हुई है, तब से इसे बहुत अच्छे से मनाया जा रहा हैं।इस वर्ष प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन होंगे तथा इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रभारी केंद्र एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी। प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। 15 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम को लेकर जहां छत्तीसगढ़ प्रदेश की सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी जोर शोर से जुटी हुई है। तो वहीं नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा तथा इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों से पार्टी के बड़े नेता एवं कार्यकर्ता काफी संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे
छत्तीसगढ़ आ रहीं स्मृति ईरानी, नितिन नबीन के दौरे से पहले संभालेंगी तैयारियों की कमान
भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी। वे सुबह 9 बजे दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से ही सीधे रायगढ़ के लिए रवाना होंगी। यहां वे 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम कीतैयारियों की समीक्षा करेंगी। इस दौरान वे प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी।बैठक के बाद स्मृति ईरानी रायपुर होते हुए वापस दिल्ली लौट जाएंगी।दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे।





