सामुदायिक विकास पहल की जमकर हुई प्रशंसा-वेदांता पावर ने राज्योत्सव में दिखाई ग्रामीण महिला उद्यमिता की झलक. आगंतुक अतिथियों ने भी वेदांता पावर के प्रयासों की करी सराहना. 18600 लोगों तक पहुंच चुकी है वेदांता के सामुदायिक विकास की किरण

वेदांता पावर द्वारा राज्य उत्सव के अवसर पर प्रस्तुत की गई ग्रामीण उद्यमिता की झलक

सामुदायिक विकास पहल की जमकर हुई प्रशंसा-वेदांता पावर ने राज्योत्सव में दिखाई ग्रामीण महिला उद्यमिता की झलक. आगंतुक अतिथियों ने भी वेदांता पावर के प्रयासों की करी सराहना

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-वेदांता पावर सक्ती थर्मल पावर प्लांट ने 2 नवंबर को जिला प्रशासन, सक्ती द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 में भाग लिया। इस अवसर पर कंपनी ने महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर केंद्रित अपनी सामुदायिक विकास पहलों का प्रदर्शन किया। विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट सखी’ के तहत तैयार उत्पादों और गतिविधियों को प्रस्तुत किया। वेदांत पावर की यह पहल दर्शाती है कि किस प्रकार कौशल विकास और आजीविका के अवसर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने और आय के स्थायी साधन विकसित करने में मदद कर रहे हैं।प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट सखी के तहत प्रशिक्षित ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की गई। इनमें भित्ति कला, जूट बैग, हाथ से रंगे दीये, प्राकृतिक सामग्री से बने साबुन और मोमबत्तियां शामिल थीं। इन उत्पादों के माध्यम से महिलाओं के हुनर, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित किया गया।
प्रदर्शनी में बस्तर की कला और पारंपरिक टैटू कला से प्रेरित विशेष प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाया गया। वहीं, मशरूम की खेती के प्रदर्शन के जरिए किसानों को इसकी तकनीक और अतिरिक्त आय के एक संभावित साधन के रूप में इसकी उपयोगिता से परिचित कराया गया।
स्टॉल में वेदांता पावर के विद्युत संयंत्र का एक मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिसके माध्यम से आगंतुकों को बिजली उत्पादन की प्रक्रिया और देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में कोयला आधारित विद्युत उत्पादन की भूमिका को समझने का अवसर मिला।
स्टॉल का उद्घाटन माननीय राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।वेदांता पावर लिमिटेड के सीईओ एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजिंदर सिंह आहूजा ने कहा, “वेदांता पावर में हमारा मानना है कि विकास तभी सार्थक है, जब उसकी प्रगति का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध संस्कृति, प्रतिभाशाली लोगों और विकास की अपार संभावनाओं के लिए जाना जाता है। राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की इस पहचान, यहां के लोगों की उपलब्धियों और विकास की यात्रा का उत्सव है। वेदांता पावर छत्तीसगढ़ के विकास और समृद्धि में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी पहलें समुदायों को सशक्त बनाने, आजीविका के अवसर बढ़ाने और स्थानीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने पर केंद्रित हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य की प्रगति के साथ यहां के समुदायों की खुशहाली और समृद्धि भी आगे बढ़े।”स्टॉल के अवलोकन के दौरान वेदांता पावर, सक्ती थर्मल पावर प्लांट के सीओओ श्री देवेंद्र कुमार पटेल ने कहा, “प्रोजेक्ट सखी के माध्यम से हमारा प्रयास है कि ग्रामीण महिलाओं के पारंपरिक हुनर को नए अवसरों से जोड़ा जाए। कौशल विकास के जरिए हम उन्हें अपने हुनर को पहचान देने, नए उत्पाद तैयार करने और उन्हें आय के साधन में बदलने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इन महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों को प्रदर्शित करना उनके काम और रचनात्मकता को एक बड़ा मंच देने का अवसर मिला । हमें खुशी है कि ये महिलाएं अपने हुनर के दम पर नई पहचान बना रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।”छत्तीसगढ़ में प्रोजेक्ट सखी के माध्यम से वेदांता पावर के सक्ती थर्मल पावर प्लांट ने अब तक 300 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास एवं आजीविका सृजन के अवसरों से सशक्त बनाया है। वित्त वर्ष 2026-27 में, प्लांट की व्यापक सामुदायिक विकास पहलों के माध्यम से अब तक 18,600 लोगों तक पहुँच बनाई गई है। इन पहलों में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण बुनियादी ढाँचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। वेदांता पावर समुदायों को अपना अभिन्न हिस्सा मानते हुए क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading