शक्ति जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में हुआ फेरबदली कलेक्टर जय श्री जैन ने जारी किया आदेश. प्रशासनिक कसावट लाने कलेक्टर मैडम की पहल

शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन

शक्ति जिले में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में हुआ फेरबदली कलेक्टर जय श्री जैन ने जारी किया आदेश. प्रशासनिक कसावट लाने कलेक्टर मैडम की पहल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पूर्व में सौंपे गए कार्य के साथ साथ नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है।कलेक्टर श्रीमती जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी को धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व शाखा, सीएम हेल्पलाइन साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपूत को समय सीमा व जनदर्शन में दर्ज पत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गए अन्य प्रशासनिक कार्य का दायित्व सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading