छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों एवं संस्थाएं राज्य अलंकरण से सम्मानित. 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ के समाजसेवी अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन अलंकरण सम्मान 2026.गृह मंत्री अमित शाह.मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों मिला सम्मान




छत्तीसगढ़ की 36 विभूतियों एवं संस्थाएं राज्य अलंकरण से सम्मानित. 3 नवंबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ के समाजसेवी अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को मिला महाराजा अग्रसेन अलंकरण सम्मान 2026.गृह मंत्री अमित शाह.मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों मिला सम्मान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव-2026 के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रायगढ़ शहर के वरिष्ठ समाज सेवी अधिवक्ता बाबूलाल अग्रवाल को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए महाराज अग्रसेन अलंकरण सम्मान 2026 से नवाजा गया। तथा बाबू लाल अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश सहित राष्ट्रीय मंत्र राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। तथा बाबूलाल अग्रवाल ने भी इस सम्मान को समस्त देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा है कि आज यह सम्मान उनके लिए गौरव की बात है
प्रदेश की अन्य विभूतियां भी हुई सम्मानित
3 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वालों में श्री डुमन लाल ध्रुव, विश्व गीता धेनु गोविन्द पक्षी सेवा धाम, सुश्री संजू देवी, लोक आस्था सेवा संस्थान (सुश्री लता नेताम), श्री सुखचंद भास्कर, श्री धनसिंह बघेल, डॉ. पुरुषोत्तम चन्द्राकर, श्री टोमन कुमार, तेजस्विनी सेवा प्रतिष्ठान, डॉ. बिहारीलाल साहू, डॉ. एम. श्रीराम मूर्ति, श्रीमती रेखा जलक्षत्री, श्री पुन्नीदास भट्ट, श्री बाबूलाल अग्रवाल, श्री प्रमोद कुमार साहू, श्री वरुण सखाजी, सुश्री रसिका पाण्डेय, श्री शिशिर राय चौधरी, डॉ. दिनेश कुमार नाग, श्री प्रदीप कुमार सोनी, डॉ. बहुरन सिंह पटेल, सत्य साई संजीवनी अस्पताल (श्री सी. श्रीनिवास यंगम), अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, यूनिट कुकुरडीह, सरकिपार, श्री सुरेश कुमार ध्रुव, श्रीमती दीपाली सरावगी, श्री सैयद ताहिर अली (करन खान), श्रीमती साधना यादव, श्री सी.एल. रात्रे, श्री चंद्रभूषण वर्मा, श्री दुर्गा प्रसाद पारकर, श्री मोहन सुंदरानी, श्री कौस्तुभ शुक्ला, श्री हेमंत कुमार मिश्र, श्रीमती बुलबुल बैदया, श्री अनंत विजय, श्री चेतन लाल देवांगन, श्री सत्येंद्र कुमार उपाध्याय और श्री जगदीश प्रसाद देशमुख शामिल हैं।तथा साहित्य, कला, संस्कृति, पत्रकारिता, खेल, कृषि, समाजसेवा, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में इनका योगदान छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पहचान को नई ऊंचाई देता है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार प्रदेश की प्रतिभाओं, उत्कृष्ट योगदान और जनसेवा के समर्पण को सम्मान देकर छत्तीसगढ़ के गौरव को नई पहचान दे रही है।





