सरदर्द का इलाज करवाने क्लिनिक पहुंची महिला से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी को बाराद्वार पुलिस टीआइ नरेंद्र यादव की सक्रियता से किया गया गिरफ्तार. पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट




सरदर्द का इलाज करवाने क्लिनिक पहुंची महिला से छेड़छाड़ के आरोप में आरोपी को बाराद्वार पुलिस टीआइ नरेंद्र यादव की सक्रियता से आरोपी को किया गया गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) में दुष्कर्म के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। है।अपराध क्रमांक 407/26 धारा 64(2) बीएनएस, 3(ii)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया द्वारा दिनांक 28.10.26 को थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27.10.2026 को सुबह से मेरा सिर बहुत दर्द कर रहा था, अपने पति को अपने सिर दर्द के बारे में बताई तब उसका पति रायपुरा गांव के आरोपी जो ईलाज हेतु क्लीनिक खोला है जिसके पास उसका पति ईलाज कराने लेकर गये। आरोपी के द्वारा पीड़िता के पति को पर्दा के आड़ में बैठने को बोले और आरोपी समय करीबन शाम 06.48 बजे चेक किया जो गैस के कारण आपका सिर दर्द हो रहा है कहकर टेबल पर लेटाया और पीड़िता अपने पेट को अपने हाथ से दबा-दबा कर चेक किया और पेट को चेक करते आरोपी गलत नियत से पीड़िता से छेड़खानी किया जिस संबंध में पीड़िता के लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति श्रीमती भुवनेश्वरी पैकरा मार्गदर्शन में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी बाराद्वार एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तत्काल बाद 08 घण्टे के भीतर आरोपी को उपरोक्त धारा के तहत विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड भेजा गया जहाँ से माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया!उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव, सउनि. यशवंत राठौर ,मप्रआर. श्यामा जायसवाल, प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, मप्रआर. श्रीकांत सेंगर, प्रआर. प्रेमनारायण राठौर ,आर. योगेश राठौर, आर. राकेश राठौर एवं मआर.रूपा लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





