शक्ति जिले में हत्या के फरार आरोपी को 6 दिनों के बाद पुलिस की सक्रियता से बिलाईगढ़ के जंगलों से रातों रात किया गया गिरफ्तार




शक्ति जिले में हत्या के फरार आरोपी को 6 दिनों के बाद पुलिस की सक्रियता से बिलाईगढ़ के जंगलों से रातों रात किया गया गिरफ्तार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -थाना हसौद जिला सक्ती (छ०ग०) के अप.क. 196/2026 धारा 103(1) भा.न्या.सं. 2023 के तहत
मुखबिर की सूचना मिलने पर बीच जंगल से हत्या के आरोपी को रातों-रात गिरफ्तार किया गया।हत्या के फरार आरोपी को 6 दिनों के बाद ग्राम खुर्सुला बल्किपाली बिलाईगढ़ जंगल से गिरफ्तार किया गया थाना हसौद पुलिस बड़ी कार्यवाही है।आरोपी रंजीत धनुहार पिता बुदलू धनुहार उम्र 49 साल निवासी ग्राम कैथा थाना हसौद जिला शक्ति (छ. ग)संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अनिल विश्वकमा पिता तिहारू ग्राम कैथा थाना हसौद जिला – सक्ती (छ.ग.) दिनांक 23.10.2026 को थाना उपस्थित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 23.10.2026 को सुबह अपने घर पर था प्रार्थी का बुआ का लडका 07.15 बजे उसके घर आकर बताया कि की बुआ लक्ष्मीन बाई विश्वकर्मा पति ब्रिजलाल विश्वकर्मा उम्र 46 साल ग्राम कैथा थाना हसौद की शव को 07.00 बजे रामलाल कश्यप के खेत में मेरी दोनो नाबालिक भतीजी ने देखे है विकास विश्वकर्मा को बताये है कि दिनांक 22.10.2026 के रात्रि में रामलाल कश्यप का खेत सामने कसीही पेड के पास दादी श्रीमती लक्ष्मीन धनुहार को गांव का रंजीत धनुहार द्वारा हाथ मुक्का एवं आग जलाने वाली लकड़ी से रात्रि में मारपीट किया है । मृतिका श्रीमती लक्ष्मीन बाई के शव को खेत से ले जाकर मृतिका के घर अन्दर परछी जमीन में रखे है आरोपी रंजीत धनुहार फरार है । प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। आरोपी रंजीत धनुहार घटना कारित कर सकुनत से फरार था पता साजी हेतु मुखबिर लगाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रापुसे) एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एव दिशा निर्देश पर दिनांक 28-29.10.26(देर रात्रि )को मुखबिर सूचना मिला कि ग्राम ख़ुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में आरोपी रंजीत धनुहार लुक छीप कर रह रहा है सूचना मिलेन पर रात्रि में थाना स्टाफ के साथ ग्राम ख़ुरसुला बकलीपाली थाना बिलाईगढ़ जंगल में दबिश दिया गया जो आरोपी जंगल में छिपा था जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । रंजीत धनुहार को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में हिकमत अमली से पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया | आरोपी का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने मेमोरेण्डम कथन में बताये कि गाली गलौज करने की बात को लेकर मृतिका को हाथ मुक्का एवं जलाने वाली लकड़ी से मारपीट कर हत्या कर दिया हूं। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 29.10.2026 गिरफ्तार कर गिरफ्तारी का कारण और जमानत का अधिकार से अवगत कराया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई| गिरफ्तार आरोपी को न्याययिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विन्टन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर राजेन्द्र वारेन, आरक्षक राजेश यादव, राजू खुटे, का विशेष योगदान रहा है।





