अब आएगी प्रशासनिक कसावट-शक्ति जिले में हुआ बड़ा फेर बदल- कलेक्टर जय श्री जैन ने आईएएस एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में किए संशोधन। नई-नई जिम्मेदारियो के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे अब अधिकारी

शक्ति जिले की कलेक्टर श्रीमती जय श्री जैन

अब आएगी प्रशासनिक कसावट-शक्ति जिले में हुआ बड़ा फेर बदल- कलेक्टर जय श्री जैन ने आईएएस एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रभार में किए संशोधन। नई-नई जिम्मेदारियो के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे अब अधिकारी

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

  शक्ति -कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्त भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित शाखाओं का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया गया है।कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा (2021) श्री वासु जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सक्ती, श्री वासु जैन को नोडल अधिकारी कौशल विकास, कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, रेशम विभाग, रोजगार एवं जनशक्ति नियोजन, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला अंत्यावसायी विभाग, समाज कल्याण विभाग साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, प्रभारी अधिकारी तहसील सक्ती, बाराद्वार, जैजैपुर, हसौद, भोथिया, अड़भार, डभरा एवं चन्द्रपुर के भू-राजस्व संहिता के तहत् अपर कलेक्टर को प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये (कलेक्टर को आबंटित धाराओं के प्रकरण को छोड़कर) प्रकरणों का निराकरण एवं छ०ग० भू-राजस्व संहिता 1959 संशोधित अधिनियम 2026 के तहत् द्वितीय अपील प्रकरण की सुनवाई हेतु (धारा 165(6)(7) एवं 170 के प्रकरणों को छोड़कर), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य निर्वाचन एवं स्थानीय निर्वाचन शाखा), विशेष विवाह अधिकारी, निर्धारित सीमा अंतर्गत शोधक्षमता प्रमाण पत्र जारीकर्ता अधिकारी, सत्कार शाखा, जिला न्यायालय से समन्वय, जनगणना शाखा, आवास आबंटन शाखा, समय सीमा व जनदर्शन में दर्ज पत्रों की समीक्षा बैठक की तैयारी, खनिज विभाग, आबकारी विभाग, खाद्य विभाग, मार्कफेड, को ऑपरेटिव, मण्डी, नाप तौल विभाग, श्रम विभाग – बंधक श्रमिक साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। अपर कलेक्टर श्री के. एस. पैकरा को प्रभारी अधिकारी विभागीय जांच अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी (सूचना का अधिकार अधिनियम-2005), पुलिस गृह विभाग व जेल विभाग, जिला कोषालय, लोक निर्माण विभाग, छ. ग. गृह निर्माण मण्डल, रेड क्रॉस, 20 सूत्रीय कार्यक्रम शाखा, भाड़ा नियंत्रण अधिकारी, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण, ग्राम तथा नगर निवेश, अल्प बचत शाखा, छ. ग. अनाधिकृत विकास नियमितीकरण अधिनियम के प्रकरण, छत्तीसगढ़ निक्षेपको के हितों का संरक्षण साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी को प्रभारी अधिकारी वित्त शाखा- आहरण एवं संवितरण अधिकारी, वित्त शाखा, स्थापना शाखा, जिला नाजरात शाखा, खाद्य एवं औषधि विभाग, प्रपत्र एवं लेखन सामग्री, शिकायत शाखा, शिकायत एवं सतर्कता शाखा व पी.जी.एन. पोर्टल में दर्ज पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री जन चौपाल से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, राज्य, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, मुख्यमंत्री मंत्रीगण, सांसद, विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों पर कार्यवाही, जन समस्या निवारण व सार्वजनिक समारोह, जिला अभिलेख कोष्ठ व मुख्य प्रतिलिपिकार शाखा, पर्यटन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, नागरिकता एवं पासपोर्ट संबंधी कार्य, आवक जावक शाखा, जिला वल्फ बोर्ड कमेटी देव स्थान एवं पुनर्वास शाखा साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय-समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। डिप्टी कलेक्टर श्री प्रीतेश सिंह राजपूत को प्रभारी अधिकारी- रीडर ट्रू कलेक्टर, न्यायिक शाखा व सांख्य लिपिक, लाइसेंस शाखा, भू – अभिलेख शाखा भू – बंटन शाखा – भू- अर्जन शाखा, परिवर्तित भूमि के विरुद्ध वार्षिक भू – भाटक की वसूली, नजूल शाखा, न्यायिक शाखा, सांख्य लिपिक, व्यपवर्तन शाखा, वरिष्ठ लिपिक व अतिरिक्त वरिष्ठि लिपिक, राज्य आपदा मोचन निधि, राहत एवं बाढ़ अधिकारी व आर.बी.सी 6-4, राजस्व आंकिक शाखा, राजस्व मोहर्रिर शाखा, राजस्व लेखा शाखा, सहायक अधीक्षक सामान्य व सहायक अधीक्षक राजस्व, चरित्र सत्यापन, विशेष पहचान व आधार फेज – 1 ब्रिस्क शाखा, बैंक वसूली, भारत नेट व चिप्स शाखा, लोक सेवा गारंटी व सिटीजन चार्टर, लोक सेवा केन्द्र च्वाइस परियोजना, पेपर कटिंग की कार्यवाही, महिला थाना, सूचना का अधिकार शाखा एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के लिए जन सूचना अधिकारी, वीडियो कॉन्फ्रेंस, सूचना प्रौद्योगिकी, पारस पोर्टल, जिला खेल अधिकारी, सी. एस. आर. शाखा साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य। संयुक कलेक्टर श्रीमती ललिता भगत को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी मालखरौदा, अपने क्षेत्र के लिए सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, अपने प्रभार हेतु क्षेत्र निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, अपने प्रभार के तहत छत्तीसगढ़ भू राजस्व संहिता एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र (वित्तीय स्वीकृति की सीमा के अंतर्गत) के प्रकरणों का निराकरण, अपने प्रभार क्षेत्र हेतु भू अर्जन अधिकारी, अपने प्रभार क्षेत्र में नजूल अधिकारी के दायित्वों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में लोक न्यास अधिनियम के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्र में प्रेस रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत कर्तव्यों का निर्वहन, अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत दाण्डिक प्रकरणों का निपटारा एवं क्षेत्र में कानून तथा शांति व्यवस्था कायम रखना, अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत पंचायत राज अधिनियम में निर्धारित धाराओं के कर्तव्यों का निर्वहन, अपने प्रभार क्षेत्रान्तर्गत सत्कार अधिकारी साथ ही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा समय समय पर सौंपे गये अन्य प्रशासनिक कार्य के निर्वहन करने की भी जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

जिला मुख्यालय सक्ती में पदस्थ अधिकारियों की अनुपस्थिति अथवा अवकाश की स्थिति में कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक अधिकारी नियुक्त

जिला मुख्यालय सक्ती में पदस्थ अधिकारियों में से किसी अधिकारी के अवकाश अथवा प्रवास पर होने की स्थिति में कार्य प्रभावित न हो, इसलिए निम्नानुसार लिंक अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। भा.प्र.से. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के अनुपस्थिति अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत एवं द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा होंगे। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री नवीन कुमार भगत के अनुपस्थिति अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा एवं द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी होंगे। अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा के अनुपस्थिति अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी एवं द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपूत होंगे। डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी के अनुपस्थिति अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रथम लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपूत एवं द्वितीय लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा होंगे। इसी प्रकार डिप्टी कलेक्टर श्री प्रितेश सिंह राजपूत के अनुपस्थिति अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रथम लिंक अधिकारी अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैकरा एवं द्वितीय लिंक अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री पोषक चौधरी होंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading