दिखावा छोड़ो- असली अमीर बनो-शक्ति के प्रतिष्ठित व्यवसायी जीवन के मैनेजमेंट गुरु भरत आठवानी बेबू ने बताई जीवन में 11 काम की बातें-श्री आठवानी जी ने कहा- इन बातों को जीवन में जरूर करें आत्मात.पैसा बर्बाद करने के 11 आधुनिक तरीके जिन्हें लोग ‘लाइफस्टाइल’ समझते हैं

शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भरत आठवानी जी बैंबू

दिखावा छोड़ो- असली अमीर बनो-शक्ति के प्रतिष्ठित व्यवसायी जीवन के मैनेजमेंट गुरु भरत आठवानी बेबू ने बताई जीवन में 11 काम की बातें-श्री आठवानी जी ने कहा- इन बातों को जीवन में जरूर करें आत्मात.पैसा बर्बाद करने के 11 आधुनिक तरीके जिन्हें लोग ‘लाइफस्टाइल’ समझते हैं

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -शक्ति शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी भरत आठवानी बेबू ने जीवन में 11 काम की बातें बताई है जिन्हें लोग आज अपने जीवन की लाइफ स्टाइल समझते हैं।एवं पैसा बर्बाद करने के ये 11 तरीके आज लोगों के दिखावे बन गए हैं. श्री आठवानी जी समय-समय पर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बेहतर जीवन जीने एवं दैनिक जीवन में कैसे हम बचत कर अपने जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। ऐसी ज्ञानवर्धक बातें लोगों को साझा करते रहते हैं

क्या- क्या बताई काम की भरत आठवानी जी ने बातें

01- ऐसे OTT प्लेटफॉर्म्स का हर महीने सब्सक्रिप्शन भरना जिन्हें आप महीने में एक बार भी नहीं देखते
02- 20 रुपए वाले घर के खाने को छोड़कर रोज़ बाहर का ₹250 का जंक फूड खाना
03- साल भर इस्तेमाल न होने पर भी महंगे जिम की सालाना मेंबरशिप के पैसे भरना
04- फ्री डिलीवरी पाने के चक्कर में ₹200 के सामान के साथ ₹500 का फालतू सामान कार्ट में डालना
05- हर ट्रेंड और फैशन के हिसाब से हर महीने नए जूते और कपड़े खरीदना
06- 1 किलोमीटर दूर जाने के लिए भी पैदल चलने के बजाय कैब या ऑटो बुक करना
07- साल में दो बार इस्तेमाल होने वाले महंगे गैजेट्स और स्मार्टवॉच पर हजारों रुपये फूंकना
08- Buy Now, Pay Later” के जाल में फंसकर बिना पैसे के भी शॉपिंग करते रहना
09- हर छोटी खुशी या गम के नाम पर बाहर जाकर हजार रुपये की ट्रीट देना
10- दिखावे के लिए सस्ते और अच्छे सामान को छोड़कर सिर्फ ‘लोगो’ (Logo) के पैसे देना
11- आधुनिक दिखने की होड़ में अपनी जेब खाली करना समझदारी नहीं, बेवकूफी है.

श्री भरत आठवानी जी कहते हैं कि आज अगर इन 11 बातों को हम अपने दैनिक जीवन में चिंतन कर इसे आत्मसात कर लें तो निश्चित रूप से इसका प्रत्यक्ष लाभ हमें देखने को मिलेगा एवं दिखावा छोड़ो, असली अमीर बनो

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading