शक्ति जिले के बच्चों ने फिर लहराया परचम-संभाग स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रतियोगिता में सक्ती जिले का परचम: लोक नृत्य में प्रथम, रोल प्ले में द्वितीय स्थान।राज्य स्तर के लिए चयनित हुए शा हाई स्कूल परसदा खुर्द के बच्चे. कलेक्टर जय श्री जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे ने दी बधाई। नोडल अधिकारी कमलादपी गबेल के नेतृत्व में मिली सफलता

शक्ति जिले के विद्यार्थियों की प्रस्तुति
शक्ति जिले के विद्यार्थियों की प्रस्तुति
शक्ति जिले के विद्यार्थियों की प्रस्तुति

शक्ति जिले के बच्चों ने फिर लहराया परचम-संभाग स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा प्रतियोगिता में सक्ती जिले का परचम: लोक नृत्य में प्रथम, रोल प्ले में द्वितीय स्थान।राज्य स्तर के लिए चयनित हुए शा हाई स्कूल परसदा खुर्द के बच्चे. कलेक्टर जय श्री जैन एवं जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार टांडे ने दी बधाई। नोडल अधिकारी कमलादपी गबेल के नेतृत्व में मिली सफलता

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती-एनसीईआरटी (NCERT)के अंतर्गत आयोजित संभाग स्तरीय राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम में सक्ती जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बिलासपुर के जल संसाधन विभाग के प्रार्थना भवन में आयोजित इस प्रतियोगिता में संभाग के कुल 8 जिलों ने भाग लिया। इनमें सक्ती जिले ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम तथा रोल प्ले प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

लोक नृत्य में सक्ती प्रथम

शासकीय हाईस्कूल परसदा खुर्द की छात्राओं ने “वन्यजीवों का संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण” थीम पर आकर्षक लोक नृत्य प्रस्तुत किया। अपनी कला और संदेश से निर्णायकों व दर्शकों का मन जीतते हुए टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया और अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई है। टीम की सदस्य हैं: अंशिका केवट, पूजा बरेठ, मानसी सिदार, साक्षी केवट, खुशी सिदार और नंदनी साहू। टीम का मार्गदर्शन व्याख्याता श्रीमती कमला दपी गवेल तथा शिक्षिका श्रीमती जयंती खमारी ने किया

रोल प्ले में द्वितीय स्थान

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनियाकला के विद्यार्थियों ने रोल प्ले में इंटरनेट एवं गैजेट्स के सही उपयोग तथा ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव का प्रभावी संदेश दिया। इस प्रस्तुति के लिए टीम को द्वितीय स्थान मिला। टीम में दिव्या बरेठ, अंजली पटेल, पुरवेन्द्र जायसवाल, लेखिका कंवर,काजल साहू और ईशा सिदार शामिल थे। प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन व्याख्याता श्रीमती अनीता खाखा तथा श्री चंद्रकांत राठिया ने किया।

अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार तांडे, समग्र शिक्षा अधिकारी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनियाकला के प्राचार्य श्री मुकुटधर दुबे तथा श्री डी.पी. पटेल ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि बच्चों ने कला के माध्यम से समाज को पर्यावरण और डिजिटल सुरक्षा का जो संदेश दिया है, वह सराहनीय है।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी के रूप में श्रीमती कमला दपी गवेल उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसनियाकला के प्राचार्य श्री मुकुटधर दुबे तथा शासकीय हाई स्कूल परसदा खुर्द की प्रभारी प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी श्रीमती कमला दपी गवेल ने भी विजेता टीमों, मार्गदर्शक शिक्षकों और सहभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की लगन, शिक्षकों के समर्पण और सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि परसदा खुर्द की टीम राज्य स्तर पर भी सक्ती जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading