सक्रिय हैं हमारे विधायक जी-जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में आयोजित रेल संवाद में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने अधिकारियों को बताई समस्याएं. विधायक जी ने कहां- क्षेत्र की जनता को मिले बेहतर रेल सुविधाये. बिलासपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों में हुआ रेल संवाद कार्यक्रम




जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन में आयोजित रेल संवाद में पहुंचे विधायक व्यास कश्यप ने अधिकारियों को बताई समस्याएं
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर द्वारा प्रत्येक रेलवे स्टेशनों में रेल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों से स्थानीय स्टेशनों की समस्याओं एवं यात्रियों से सुझाव लेना था तथा जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के मुख्य रेलवे स्टेशन जांजगीर नैला में भी रेल संवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें स्वयं स्थानीय विधायक व्यास कश्यप अपने कार्यकर्ताओं एवं रेल यात्रियों के साथ पहुंचे।तथा उन्होंने इस रेल संवाद कार्यक्रम में आए सभी रेल अधिकारियों का विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया। साथ ही उन्हें स्थानीय समस्याएं एवं रेल यात्री सुविधाओं की दिशा में कुछ मांगों के संबंध में भी उनका ध्यान आकृष्ट कराया।तथा जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में आयोजित रेल जन संवाद में शामिल हुए।
विधायक जी ने स्वयं इस बात की जानकारी साझा करते हुए बताया जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल संवाद कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों से रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया तथा जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधाओं का लाभ मिल सके





