शक्ति विकासखंड से 50 वरिष्ठ नागरिक रवाना हुए जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर.मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पुरी धाम की यात्रा एवं दर्शन करेंगे क्षेत्र के नागरिक. जय जगन्नाथ के श्रीघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र. विष्णु सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए धन्यवाद दिया नागरिकों ने

शक्ति से जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

शक्ति विकासखंड से 50 वरिष्ठ नागरिक रवाना हुए जगन्नाथ पुरी की यात्रा पर.मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पुरी धाम की यात्रा एवं दर्शन करेंगे क्षेत्र के नागरिक. जय जगन्नाथ के श्रीघोष से गूंज उठा पूरा क्षेत्र

शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग, जिला सक्ती द्वारा सक्ती ब्लॉक के लगभग 50 वरिष्ठ नागरिकों को भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन हेतु बस से चांपा रवाना किया गया। इस अवसर पर बस को हरी झंडी दिखाकर तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया।इस यात्रा को लेकर वरिष्ठ नागरिकों में काफी उत्साह देखने को मिला। कई वरिष्ठ नागरिकों को पहली बार जगन्नाथ पुरी के दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ। यात्रा के लिए चयनित किए जाने तथा भगवान जगन्नाथ के दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराने पर वरिष्ठ नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया और मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में श्री मेवा लाल झरिया, सहायक संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला सक्ती, जनपद पंचायत शक्ति से श्री मंगलेश्वर भगत, श्री मधुसूदन पटेल, श्री जाटवर जी सहित ग्राम पंचायत सचिव श्री संपत सिदार, श्री पुरुषोत्तम पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है, जिससे उनमें खुशी एवं उत्साह का वातावरण है।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading