वक्ता मंच रायपुर द्वारा 25 अक्टूबर को राजधानी के वृंदावन सभागृह में होगा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह. राज्य की जानी-मानी हस्तियां होंगी सम्मानित. कार्यक्रम के संयोजक शुभम साहू ने दी जानकारी.




वक्ता मंच रायपुर द्वारा 25 अक्टूबर को राजधानी के वृंदावन सभागृह में होगा छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह. राज्य की जानी-मानी हस्तियां होंगी सम्मानित. कार्यक्रम के संयोजक शुभम साहू ने दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -राजधानी रायपुर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था वक्ता मंच एवं दबंग स्वर द्वारा आगामी दिनांक 25 अक्टूबर 2026 रविवार को दोपहर 3:00 बजे से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के श्री वृंदावन सभागृह सिविल लाइन रायपुर में राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड समारोह का आयोजन प्रधान संपादक पंडित पी के तिवारी।वक्ता मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराते के कुशल मार्गदर्शन एवं गरिमामय उपस्थिति में किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों में सफलताएं अर्जित करने वाली जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के संयोजक शुभम साहू रायपुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान अवार्ड समारोह को लेकर व्यापक रूप से तैयारी की गई है।एवं इस कार्यक्रम को लेकर जहां काफी उत्साह देखा जा रहा है। तो वही अलग-अलग क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने सभी नामांकित विभूतियों को समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है







