क्रांति कुमार कॉलेज में जिला स्तरीय कुल उत्सव प्रतिस्पर्धा एवं मतदाता जागरूकता का हुआ आयोजन- कलेक्टर जय श्री जैन भी रही मौजूद. कलेक्टर मैडम ने सभी विद्यार्थियों को मतदान जागरूकता कार्यक्रम से करवाया अवगत




क्रांति कुमार कॉलेज में जिला स्तरीय कुल उत्सव प्रतिस्पर्धा एवं मतदाता जागरूकता का हुआ आयोजन- कलेक्टर जय श्री जैन भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला कलेक्टर सक्ती जयश्री जैन के मुख्य आतिथ्य में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में जिला स्तरीय कुल उत्सव प्रतियोगिता और मतदाता जागरूकता का हुआ आयोजन। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति प्रोफेसर डॉ.विनय चौहान, कुलसचिव डॉ. तरुणधर दीवान और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. रविंद्र कौर चौबे के निर्देशानुसार शासकीय क्रान्ति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती में 16/10/2026 को जिला स्तरीय कुल उत्सव और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कुल चार विधाओं भाषण -AI और भविष्य का भारत, निबंध – नशामुक्त भारत अभियान, चित्रकला – आत्मनिर्भर भारत और लोकनृत्य – भारत के विभिन्न प्रांतों के लोक नृत्य पर प्रतियोगिता हुई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर सक्ती श्रीमती जयश्री जैन, डिप्टी कलेक्टर जिला सक्ती प्रीतेश राजपूत, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले एवम् समस्त अतिथि गण द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया| सर्वप्रथम मुख्य अतिथि कलेक्टर जिला सक्ती श्रीमती जयश्री जैन का महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले एवम् कार्यक्रम प्रभारी प्रो ऋतु पटेल द्वारा पुष्प गुच्छ एवम् बैच लगाकर स्वागत किया गया| डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत का स्वागत महाविद्यालय के प्रो अजय देवगन द्वारा किया गया| महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले का स्वागत प्रो मुन्ना लाल सिदार द्वारा किया गया तत्पश्चात प्राचार्य डॉ डी पी पाटले द्वारा स्वागत भाषण एवम् जिला स्तरीय कुल उत्सव के बारे में जानकारी दी गई|इसके बाद जिला कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं को अनुशासन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया| उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में सांस्कृतिक मंच उनको अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर देती है। इस कार्यक्रम में उन्होंने अपने कॉलेज के समय को भी याद करते हुए सभी को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दिए।साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी दी गई| उन्होंने बताया कि अभी मतदाता सूची में नए नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है सभी छात्र छात्राएं अपने अपने गांव के बूथ लेवल अधिकारी से मिलकर अपना फॉर्म 6 अवश्य भरे और निर्वाचन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।उन्होंने सभी संस्थाओं में स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत निर्वाचन साक्षरता क्लब के माध्यम से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने निर्देशित किए। मतदाता जागरूकता रंगोली की तारीफ किए और सभी का उत्साहवर्धन किए।जिला स्तरीय कुल उत्सव कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला, भाषण, लोकनृत्य विधाओं में जिले के विभिन्न शासकीय एवम् अशासकीय महाविद्यालयों द्वारा सहभागिता दी गई| चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भुमिका बरेठ, द्वितीय स्थान तरुण कुमार, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ममता साहू, द्वितीय स्थान खुशबू बंजारे, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वाति अग्रवाल, द्वितीय स्थान सायना जांगड़े एवं लोकनृत्य प्रतियोगिता में शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय सक्ती एवं शासकीय नवीन महाविद्यालय जैजैपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और कुल उत्सव में श्रवण गवेल प्रोग्रामर निर्वाचन शाखा और जिले के पत्रकार बंधुओं का भी आगमन हुआ था । महाविद्यालय परिवार द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, डॉ देवेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रो अजय कुमार देवांगन, डॉ नारायण कुर्रे, प्रो मुन्ना लाल सिदार, डॉ नकुल प्रसाद टेंगवार, प्रो प्रेमलता कश्यप, प्रो सोमेश कुमार घितोड, प्रो ललित कुमार सिंह, प्रो ऋतु पटेल, प्रो शुकलाल कहरा, एवम् समस्त अतिथि व्याख्याता सहित सहभागी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे| कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी पी पाटले, प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े प्रो ऋतु पटेल द्वारा जिला कलेक्टर को मोमेंटो भेंट किया गया। मंच संचालन प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े और प्रो डॉ. ज्योति कुशवाहा द्वारा किया गया। अंत में प्रो सोमेश कुमार घिटोड़े द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया।






