स्कूलों में नहीं चलेगी लापरवाही-शक्ति जिले के सरकारी स्कूल में प्रार्थना में शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी- प्राचार्य को दिए आवश्यक दिशा निर्देश. विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे थे डीईओ साहब. शिक्षकों के विलंब से आने पर लगाई कड़ी फटकार




शक्ति जिले के सरकारी स्कूल में प्रार्थना में शामिल हुए जिला शिक्षा अधिकारी- प्राचार्य को दिए आवश्यक दिशा निर्देश. विद्यालय के आकस्मिक निरीक्षण पर पहुंचे थे डीईओ साहब. शिक्षकों के विलंब से आने पर लगाई कड़ी फटकार
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -दिनांक 16.10.2026 को शक्ति जिले के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी, विजय टाण्डे द्वारा शास. उमावि. फगुरम, शास. उमावि. देवरघटा व शास. उमावि किरारी, वि.खं. डभरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, श्री टाण्डे द्वारा शास. उमावि. फगुरम में प्रार्थना में शामिल होकर प्राचार्य श्री एस.के. साहू, शिक्षको व बच्चो को आवश्यक निर्देश दिये गये एवं संस्था में विलम्ब से आने वाले शिक्षको को फटकार लगाई, शास. उमावि. देवरघटा में साफ-सफाई पर कड़ी नाराजगी जाहीर करते हुए प्राचार्य सरीता नारंग को फटकार लगाई गई एवं शिक्षक गुणवत्ता पर जोर देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये, शास. उमावि. किरारी में कक्षा 10वीं के बच्चो से रूबरू होकर समीक्षा की गई एवं शिक्षको व प्राचार्य श्री फिरत कपूर कुर्रे को अच्छे परीक्षा परिणाम को लेकर निर्देशित किया गया। इस अवसर पर सांख्यीकी अन्वेषक राकेश अग्रवाल उपस्थित रहें।






