रंग लाई आखिरकार सांसद जी की मेहनत-सांसद जी के प्रयासों से तीन नई लोकल ट्रेनों की मिली बड़ी सौगात-शीघ्र ही परिचालन प्रारंभ होगा मेमू ट्रेनों का. 15 अक्टूबर को स्वयं रेल मंत्री जी ने पत्र लिखकर सांसद जी को दी जानकारी. दैनिक रेल यात्रियों ने किया सांसद जी का धन्यवाद





रंग लाई आखिरकार सांसद जी की मेहनत-सांसद जी के प्रयासों से तीन नई लोकल ट्रेनों की मिली बड़ी सौगात-शीघ्र ही परिचालन प्रारंभ होगा मेमू ट्रेनों का. 15 अक्टूबर को स्वयं रेल मंत्री जी ने पत्र लिखकर सांसद जी को दी जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल क्षेत्र में रेल यात्री सुविधाओं के लिए लगातार दृण संकल्पित है एवं
क्षेत्र के विकास और नागरिकों की सुख-सुविधाओं का विस्तार सदैव इनकी पहली प्राथमिकता रही है। इसी दिशा में जनता की मांग और दैनिक रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच नई ट्रेनें शुरू करने का विशेष अनुरोध किया था।
जिस पर सांसद जी की मांग पर तत्काल रेल मंत्री जी ने या स्वीकृति प्रदान कर दी है तथा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि यह साझा करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि रेल मंत्रालय द्वारा रायपुर–रावघाट और रायपुर–कुरुद मार्ग पर 3 नई मेमू (MEMU) ट्रेनों के परिचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।इन नई रेलगाड़ियों के शुरू होने से दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा बंधुओं, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में बहुत बड़ी राहत मिलेगी और समय की बचत होगी।क्षेत्रवासियों की मांग को संवेदनशीलता से स्वीकार कर त्वरित निर्णय लेने हेतु प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का रायपुर लोकसभा परिवार की ओर से सहृदय आभार एवं कोटि-कोटि धन्यवाद!
रेल मंत्री ने स्वयं 15 अक्टूबर को सांसद जी को पत्र लिखकर दी जानकारी
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अक्टूबर 2026 को रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल को स्वय पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। श्री वैष्णव ने बताया किजनसुविधा तथा क्षेत्रीय संपर्क को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा समय-समय पर यात्री मांग एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुरूप रेल सेवाओं में विस्तार किया जाता रहा है।इसी क्रम में, आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि निम्न नई रेलगाड़ियों का परिचालन किये जाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
01- गाड़ी सं. 68768/68769 रायपुर रावघाट मेमू
02- गाड़ी सं. 68772/68771 रायपुर कुरुद मेमू
03- गाड़ी सं. 68774/68773 रायपुर कुरुद मेमू ।






