शक्ति जिला पुलिस ने जारी की अति आवश्यक सूचना- जिले की जनता को किया आगाह



शक्ति जिला पुलिस ने जारी की अति आवश्यक सूचना- जिले की जनता को किया आगाह
शक्ति छत्तीसगढ़ के कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति जिले की पुलिस ने 14 अक्टूबर को एक जरूरी अति आवश्यक सूचना जारी करते हुए नागरिकों को आगाह किया है। जिला पुलिस ने लोगों को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने का निवेदन करते हुए बताया है कि समस्त ग्रामवासियों एवं चॉइस सेंटर संचालकों को सूचित किया जाता है कि कुछ असामाजिक तत्व गॉव के चॉइस सेंटर संचालकों को निशाना बना रहे हैं।ऐसे व्यक्ति अर्जेंट पैसों की आवश्यकता बताकर PhonePe के माध्यम से अपने अकाउंट में पैसे डलवाते हैं और बदले में चॉइस सेंटर से नगद राशि प्राप्त कर लेते हैं।बाद में PhonePe के माध्यम से प्राप्त राशि फ्रॉड की रकम होने के कारण संबंधित बैंक खाता होल्ड (फ्रीज) हो सकता है, जिससे चॉइस सेंटर संचालकों को आर्थिक एवं कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।सभी चॉइस सेंटर संचालकों से विशेष अपील है किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर PhonePe या अन्य ऑनलाइन माध्यम से पैसा प्राप्त कर उसके बदले नगद राशि देने से बचें।किसी भी संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में पूरी सावधानी बरतें।यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा साइबर सेल, सक्ती कों दें।नजदीकी थाना अथवा साइबर सेल, सक्ती को सूचित करें।कृपया इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ, ताकि सभी लोग साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहें।सतर्क रहें सुरक्षित रहें।जिला पुलिस, सक्ती (छत्तीसगढ़)






