भगवान अग्रसेन जी की प्रेरणा से आज अग्रवाल समाज पूरे विश्व में गौरवशाली समाज-सीमा अग्रवाल अध्यक्ष सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला महासभा. कुनकुरी के जयंती समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सीमा ने समाज की नारी शक्ति को भी किया आव्हान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा अग्रवाल
मुख्य अतिथि सीमा अग्रवाल का किया गया सम्मान
अग्रसेन जी की पूजा अर्चना करते मुख्य अतिथि एवं अन्य समाज बंधु

भगवान अग्रसेन जी की प्रेरणा से आज अग्रवाल समाज पूरे विश्व में गौरवशाली समाज-सीमा अग्रवाल अध्यक्ष सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला महासभा. कुनकुरी के जयंती समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सीमा ने समाज की नारी शक्ति को भी किया आव्हान

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सरगुजा संभागीय अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष एवं समाज सेविका श्रीमती सीमा अग्रवाल अंबिकापुर ने 11 अक्टूबर को जशपुर जिले के कुनकुरी शहर में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान सीमा अग्रवाल के कुनकुरी पहुंचने पर समाज बंधुओ एवं समाज की नारी शक्ति द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा जयंती के मुख्य समारोह का शुभारंभ अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से पूरे समाज बंधुओ को संबोधित करते हुए श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि आज अग्रवाल समाज का यह वार्षिक महापर्व एक गौरवशाली दिन है। जब हम सभी समाज बंधु एक स्थान पर एकत्रित होकर अग्रसेन जी की आराधना करते हैं एवं अग्रसेन जी के द्वारा बताए गए मार्गों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा लेते हैं।श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि आज अग्रवाल समाज ने अपने कार्यों से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।आज की नई पीढ़ी को भी हमें वही संस्कार देने की आवश्यकता है। जिससे आने वाले समय में वे अग्रकुल के इस गौरव को उच्च शिखर तक सदैव बनाए रखने में अपना योगदान दे सकें

श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि आज अग्रसेन जी ने एक ईंट एक रुपए के माध्यम से पूरी दुनिया में लोगों को सेवा काम करने की प्रेरणा दी। तथा समाज के प्रत्येक घरों से यह भावना आज जागृत होनी चाहिए। तभी हम अपने इस सेवा संकल्पों को लगातार जारी रख सकते हैं। श्रीमती सीमा अग्रवाल ने कहा कि अग्रवाल समाज की एकजूटता को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।तथा आज कहीं ना कहीं हम राजनैतिक क्षेत्र में अपने आपको और अधिक मजबूत करें तथा सीमा ने कहा कि अग्रवाल समाज की नारी शक्ति समाज के कामों। राजनैतिक। जन सेवा। सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा में आगे बढ़ चढ़कर अपना योगदान दे। सीमा अग्रवाल के उद्बोधन से जहां कुनकुरी के समाज बंधुओ ने भी उनकी प्रशंसा की। तो वहीं इस पूरे कार्यक्रम में नारी शक्ति भी काफी संख्या में मौजूद थी। तथा अग्रवाल समाज द्वारा सीमा अग्रवाल का अभिनंदन भी किया गया तथा अग्रसेन जयंती समारोह के दौरान आयोजित प्रतिस्पर्धाओं के पुरस्कार वितरण किए गए एव आगंतुक समाज बंधुओ के सम्मान में रात्रि भोज का भी आयोजन किया गया

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading