शक्ति जिले के गौरवशाली विद्यार्थी-राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी नई दिल्ली में शामिल होंगे सक्ती के होनहार छात्र।शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मानित एवं नई दिल्ली के लिए रवाना





शक्ति जिले के गौरवशाली विद्यार्थी-राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी नई दिल्ली में शामिल होंगे सक्ती के होनहार छात्र।शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने किया सम्मानित एवं नई दिल्ली के लिए रवाना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सक्ती- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत जिले के दो विद्यार्थियों के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शनी के लिए हुआ है। जिला कलेक्टर जयश्री जैन तथा जिला शिक्षा अधिकारी विजय टाण्डे के निर्देशन एवं जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में सेजेस जैजैपुर के छात्र खिलेश्वर चंद्रा पिता श्री मनोज कुमार चंद्रा द्वारा बनाया गया मॉडल “भोजन खराबी सूचना यंत्र ” तथा शास उच्च माध्य विद्यालय बंदोरा की छात्रा कु हीना सिदार पिता श्री विजय कुमार सिदार ” ड्रमस्टिक ब्रेकिंग टूल ” मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी हेतु हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी दिनांक 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक भारत मण्डपम नई दिल्ली में आयोजित है। छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव द्वारा इन विद्यार्थियों के लिए मंत्री निवास रायपुर में सम्मान समारोह एवं दोपहर के भोज का आयोजन किया गया था। शिक्षा मंत्री द्वारा इन्हें पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया एवं शुभकामनाएं देते हुए नई दिल्ली प्रदर्शनी हेतु रवाना किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर जिला कलेक्टर जयश्री जैन, जिला सीईओ वासु जैन,डीईओ विजय टाण्डे, सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, जिला नोडल अधिकारी सुरेश कुमार जायसवाल सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।






