16 एवं 17 नवंबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज का द्वितीय अखिल भारतीय एजुकेटेड युवक/युवती परिचय सम्मेलन. श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया है आयोजन. परिचय पुस्तिका का भी होगा विमोचन




16 एवं 17 नवंबर को रायगढ़ में होगा अग्रवाल समाज का द्वितीय अखिल भारतीय एजुकेटेड युवक/युवती परिचय सम्मेलन. श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट ने किया है आयोजन. परिचय पुस्तिका का भी होगा विमोचन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -रायगढ़ शहर की प्रतिष्ठित श्री अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इस वर्ष पुनः द्वितीय अखिल भारतीय एजुकेटेड अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 16 एवं 17 नवंबर 2026 को रायगढ़ के श्री अग्रोहा धाम परिसर में किया गया है उपरोक्त जानकारी देते हुए आयोजक संस्था के सदस्यों ने बताया कि विगत वर्ष भी इस परिचय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज बंधुओ ने अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन करवा कर इस सम्मेलन का लाभ उठाया था तथा इस वर्ष पुनः परिचय सम्मेलन की सफलता को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आयोजक संस्था के सदस्यों ने दो दिनों की परिचय सम्मेलन की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा है कि
प्रथम दिवस 16 नवम्बर,2026
सुबह 08:30 बजे से पंजीयन प्रारम्भ (अभिभावक व बेटा/बेटी)
09.30 बजे से श्री अग्रसेन जी की आरती
10:00 बजे से सभागार में सभा का शुभारंभ
10:30 बजे से परिचय पत्रिका 2026 का अतिधियों द्वारा विमोचन
11:00 बजे से परिचय सम्मेलन प्रारंभ (सभागार में 1 प्रत्याशी के साथ 2 अभिवावक परिचय पत्र के साथ प्रवेश पायेंगे।)
01:30 बजे से भोजन अवकाश
02:30 बजे से परिचय सत्र पुनः प्रारंभ
06:30 बजे से हाई-टी
07.00 बजे से (पंत्रणा कक्ष में समाज के वरिष्ठ जन द्वारा मुंडली मिलानचर्या प्रारंभ)
08:00 बजे से सांस्कृति कार्यक्रम
09:00 बजे से रात्रि भोजन
द्वितीय दिवस 17 नवम्बर, 2026
परिचय सम्मलेन त महालक्ष्मी आरती (दीप पर्व मिलन)
प्रातः 09:00 बजे से परिचय सम्मेलन प्रारंभ
01:30 से 02:30 दोपहर भोजन
03:00 बजे से परिचय सम्मेलन पुनः प्रारंभ
05:30 बजे से विभिन्न अग्रवाल सभाओं का विचार विषय परिचय सम्मेलन की आवश्यकता क्यों” पर परिचर्चा
06:00 बजे से परिचय सम्मेलन समापन व सम्मान समारोह
06:30 बजे से महालक्ष्मी जी की आरती (गंगा आरती तर्ज पर)
07:00 बजे से भजन संगीत संध्या
07:20 बजे से दीपावली मिलन व रात्रि भोज
दो दिवसीय कार्यक्रम की आयोजक संस्था के सुशील मित्तल अध्यक्ष।राकेश अग्रवाल
स्वागत अध्यक्ष।दीपक अग्रवाल ‘डोरा’ संयोजक एवं राजेश सिंघानिया ‘बंटी’ सचिव ने समस्त अग्रवाल बंधुओ को 30 अक्टूबर 2026 तक अपने विवाह योग्य बच्चों का पंजीयन करवाने हेतु फॉर्म भरने का आग्रह किया है। तथा अधिक से अधिक संख्या में इस परिचय सम्मेलन में पहुंचने का भी निवेदन किया है






