शक्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित.विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया गया जागरूक

शक्ति जिला प्रशासन के निर्देश पर शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित.विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया गया जागरूक kshititech
क्रांति कुमार कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय जेठा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित.विद्यार्थियों को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किया गया जागरूक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के संबंध में आज 09 अक्टूबर 2026 को शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय, जेठा में जागरूकता कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती द्वारा किया गया। कार्यशाला के दौरान जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती के सहायक प्रबंधक द्वारा ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026’ के उद्देश्य एवं इसमें सहभागिता की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार के प्रति प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। सहायक प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम के विषय-वस्तु पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नवाचार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अपने अनुभव साझा किए। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उन्हें नए विचारों के माध्यम से समाज की समस्याओं के समाधान के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यशाला में श्री चेतन साहू, श्री गेंदराम मनहर, शासकीय कांतिकुमार भारतीय महाविद्यालय, जेठा के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, छात्र-छात्राएं एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading