सचिन अग्रवाल की मौत पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने लिखा मुख्यमंत्री जी को पत्र कहा चिकित्सीय लापरवाही से हुई मृत्यु पर कराई जाए निष्पक्ष जांच. निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी मौत. अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने करी पूरे मामले में मेडिकल बोर्ड के गठन की मांग




सचिन अग्रवाल की मौत पर अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन ने लिखा मुख्यमंत्री जी को पत्र कहा चिकित्सीय लापरवाही से हुई मृत्यु पर कराई जाए निष्पक्ष जांच
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल कोलकाता ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को एक पत्र प्रेषित किया है पत्र में श्री मित्तल ने चिकित्सकीय लापरवाही के कारण अग्र युवा श्री सचिन अग्रवाल की मृत्यु होने के संबंध में निष्पक्ष जाँच एवं दोषी पर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कि अत्यंत दुख एवं पीड़ा के साथ आपके समक्ष एक गंभीर चिकित्सकीय मामले को प्रस्तुत कर रहा है।अग्र युवा श्री सचिन अग्रवाल, पिता श्री ज्वाला प्रसाद जी अग्रवाल, निवासी जिला दमोह (म.प्र.) का इलाज डॉ. पीताम्बर बुधवानी के निजी विद्या हॉस्पिटल, स्टेशन चौराहा, दमोह में चल रहा था। दिनांक 21/09/2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।परिजनों को आशंका है कि डॉ. पीताम्बर बुधवानी द्वारा उपचार में हुई गंभीर लापरवाही अथवा चिकित्सकीय त्रुटि के कारण मरीज की जान चली गई। परिवार द्वारा उचित स्पष्टीकरण एवं न्याय की मांग की गई, किंतु अभी तक मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जाँच नहीं हो पाई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री जी से अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा की गई मांग
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने अपने पत्र में लिखा है कि
01- उक्त मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चिकित्सकीय जाँच हेतु मेडिकल बोर्ड का गठन किया जाए।
02- मरीज के ऑपरेशन/ इलाज के दौरान इस्तेमाल की गई दवाइयों, इंजेक्शनों एवं अन्य चिकित्सकीय सामग्री की गहन जाँच कीजाए।
03- यदि जाँच में संबंधित चिकित्सक या अस्पताल की चिकित्सकीय लापरवाही अथवा कर्तव्य में गंभीर चूक प्रमाणित होती है, तो संबंधित व्यक्ति/संस्था के विरुद्ध नियमानुसार उचित कानूनी एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।
04- परिवार को जाँच की प्रगति एवं निष्कर्ष की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।
05- भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक व्यवस्था एवं निगरानी सुनिश्चित की जाए।
अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने मुख्यमंत्री जी सहित स्वास्थ्य मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि हमारा उद्देश्य किसी निर्दोष को दोषी ठहराना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जाँच के माध्यम से वास्तविक तथ्य सामने लाना और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है।आपसे करबद्ध प्रार्थना है कि इस गंभीर मामले में उचित स्तर पर संज्ञान लेकर निष्पक्ष जाँच सुनिश्चित करने की कृपा करें






