शक्ति के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल एवं अभिषेक शर्मा ने करी प्रदेश के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात- राजधानी रायपुर में मुलाकात कर किया उनका स्वागत. पूर्व संगठन महामंत्री पवन साय जी को भी नए दायित्व के लिए दी नेताओं ने बधाई




शक्ति के भाजपा नेता चिराग अग्रवाल एवं अभिषेक शर्मा ने करी प्रदेश के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह से मुलाकात- राजधानी रायपुर में मुलाकात कर किया उनका स्वागत
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के नए संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का 4 अक्टूबर को राजधानी रायपुर में आगमन हुआ। इस दौरान शक्ति जिले के भाजपा नेता पूर्व जिला युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग अग्रवाल एवं भाजपा शक्ति नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा गोलू महाराज ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश की पावन धरा पर उनका स्वागत करते हुए शक्ति जिले में आने का भी निमंत्रण दिया। इस दौरान चिराग अग्रवाल ने कहा कि आपके छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री के रूप में आने वाले समय में संगठन के कामों में और अधिक मजबूती आएगी तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा की सुशासन वाली सरकार जनकल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए तेजी से काम कर रही है। इस दौरान शक्ति जिले के भाजपा नेताओं ने पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय को झारखंड प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाए जाने पर भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आपके नेतृत्व में विगत वर्षों में भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में मजबूती प्राप्त की तथा 2023 में फिर से भाजपा सरकार सत्ता में वापस आई






