सांसद कमलेश जांगड़े को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने दिया 27वीं पदयात्रा का आमंत्रण- 14 अक्टूबर को सांसद जी पद यात्रियों को करेंगी रवाना. सांसद जी ने कहा- यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा भक्ति एवं एकता का संदेश पहुंचाएगी दूर-दूर तक

सांसद कमलेश जांगड़े को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने दिया 27वीं पदयात्रा का आमंत्रण- 14 अक्टूबर को सांसद जी पद यात्रियों को करेंगी रवाना. सांसद जी ने कहा- यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा भक्ति एवं एकता का संदेश पहुंचाएगी दूर-दूर तक kshititech
सांसद जी को पदयात्रा का निमंत्रण देते हुए समिति के सदस्य

सांसद कमलेश जांगड़े को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति ने दिया 27वीं पदयात्रा का आमंत्रण- 14 अक्टूबर को सांसद जी पद यात्रियों को करेंगी रवाना. सांसद जी ने कहा- यह धार्मिक यात्रा श्रद्धा भक्ति एवं एकता का संदेश पहुंचाएगी दूर-दूर तक

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -3 अक्टूबर को चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्यों ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मसनिया स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें 14 अक्टूबर को शक्ति के महामाई दाई मंदिर से निकलने वाली 27वीं पैदल पदयात्रा का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर चंद्रपुर पदयात्रा सेवा समिति के सदस्य श्यामसुंदर अग्रवाल। राकेश टंडन। महेंद्र पवार सहित अन्य सदस्य गण मौजूद थे।इस दौरान सांसद जी का समिति की ओर से स्वागत अभिनंदन भी किया गया एवं 14 अक्टूबर की शाम महामाई दाई मंदिर में आयोजित पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी भी दी गई जिस पर सांसद जी ने समिति के सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज माँ चंद्रहासिनी की 27वीं पदयात्रा के आमंत्रण हेतु पदयात्रा सेवा समिति के सम्मानित सदस्यगण से निज निवास पर आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान समिति के सदस्यों ने स्नेहपूर्वक आमंत्रण पत्र भेंट कर पदयात्रा में सम्मिलित होने का सादर आमंत्रण दिया।माँ चंद्रहासिनी की असीम कृपा से यह पावन पदयात्रा क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाए, यही मंगलकामना है।माँ से प्रार्थना है कि वे हम सब पर अपनी कृपा बनाए रखें और समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार करें।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading