धमतरी शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री राम जी गोयल एवं स्व.श्रीमती अमिता गोयल जी की शोक शांति बैठक सभा कल 4 अक्टूबर को सामुदायिक भवन धमतरी में. अग्रवाल समाज धमतरी के सचिव मदन लाल गोयल के पूज्य पिता थे श्री राम जी गोयल एवं प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरेश गोयल जी की धर्मपत्नी अमिता जी




धमतरी शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी स्व.श्री राम जी गोयल एवं स्व.श्रीमती अमिता गोयल जी की शोक शांति बैठक सभा कल 4 अक्टूबर को सामुदायिक भवन धमतरी में. अग्रवाल समाज धमतरी के सचिव मदन लाल गोयल के पूज्य पिता थे श्री राम जी गोयल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अग्रवाल समाज धमतरी के सचिव एवं समाजसेवी मदनलाल गोयल के पूज्य पिता श्री राम गोयल जी का आकस्मिक निधन विगत दिनांक- 30 सितंबर 2026 दिन- बुधवार को 78 वर्ष की उम्र में हो गया तथा गोयल परिवार में ही प्रतिष्ठित सीए श्री सुरेश गोयल जी की धर्मपत्नी श्रीमती अमिता गोयल जी का महज 50 वर्ष की अल्प उम्र में ही 27 सितंबर 2026 दिन- रविवार को आकस्मिक निधन हो गया. तथा धमतरी के प्रतिष्ठित गोयल परिवार में हुई दोनों दुखद घटनाओं से जहां पूरे परिवारजन दुखी हैं।तो वहीं अग्रवाल समाज सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक संस्थाओं ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।स्वर्गीय श्री राम जी गोयल एवं श्रीमती अमिता गोयल जी की शोक शांति बैठक सभा कल दिनांक- 4 अक्टूबर 2026 दिन- रविवार को शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:30 तक सामुदायिक भवन मां दुर्गा मंदिर के बाजू में मैत्री विहार कॉलोनी धमतरी में रखी गई है। धमतरी के शोकाकुल गोयल परिवार ने सभी सम्माननीय जनों को इस शोक शांति बैठक में शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है







