देश भर के अग्रवाल समाज के लोगों से राजकुमार मित्तल ने किया आग्रह-आने वाले 10 अक्टूबर को पितृ अमावस्या पर पितृ शांति हेतु जरूर करे वृक्षारोपण महाअभियान. एक वृक्ष पितरों के नाम. एक छाया आने वाली पीढ़ियों के नाम




देश भर के अग्रवाल समाज के लोगों से राजकुमार मित्तल ने किया आग्रह-पितृ अमावस्या पर पितृ शांति हेतु जरूर करे वृक्षारोपण महाअभियान. एक वृक्ष पितरों के नाम. एक छाया आने वाली पीढ़ियों के नाम
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल ने देश दुनिया के अग्रवाल समाज के सभी लोगों से आग्रह किया है की हमारे पितरों का आशीर्वाद ही हमारे सुखी जीवन का आधार है। उनकी आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए हम श्राद्ध पक्ष में श्रद्धापूर्वक कार्य करते हैं।इसी भावना को एक पर्यावरण-स्क्षण के संकल्प के साथ जोड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन समस्त विश्व के अग्र बंधुओं से विनम्र निवेदन करता है कि पितृ अमावस्या (सर्वपितृ अमावस्या), दिनांक 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को अपने पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपने घर, आंगन, या आस-पास के पार्क, बगीचे, सार्बजनिक स्थल पर एक छायादार, फलदार वृक्ष अवश्य लगाएं, और जीवन पर्यन्त उसके पालन-पोषण का संकल्प लें। श्री मित्तल ने कहा कि इस विशेष अवसर पर हमारा संकल्पःएक वृक्ष – अपने पितरों के नामएक छाया – आने वाली पीढ़ियों के नाम।यह वृक्ष हमारे पितरों की स्मृति कों चिरस्थायी बनाएगा, पर्यावरण को शुद्ध करेगा और हमारे अग्रवाल समाज के सेवा-भाव कां प्रतीक बनेगा।आइए, इस पितृ अमावस्या पर हम सभी मिलकर करोड़ों पितरों की शांति के लिए इस हरित यज्ञ में आहुति दें






