सेवा संकल्प अभियान : खाद्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित और दी जाएगी योजनाओं की जानकारी.खाद्य विभाग द्वारा सभी विकासखंड में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप के माध्यम से आमजन को किया जाएगा लाभान्वित.28 सितंबर को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में शिविर का होगा आयोजन

सेवा संकल्प अभियान : खाद्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित और दी जाएगी योजनाओं की जानकारी.खाद्य विभाग द्वारा सभी विकासखंड में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप के माध्यम से आमजन को किया जाएगा लाभान्वित.28 सितंबर को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में शिविर का होगा आयोजन kshititech

सेवा संकल्प अभियान : खाद्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर विभागीय योजनाओं से हितग्राहियों को किया जाएगा लाभान्वित और दी जाएगी योजनाओं की जानकारी.खाद्य विभाग द्वारा सभी विकासखंड में 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु कैंप के माध्यम से आमजन को किया जाएगा लाभान्वित.28 सितंबर को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में शिविर का होगा आयोजन

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत खाद्य विभाग द्वारा 28 से 30 सितंबर तक सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजन को विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सभी विकासखंड मे विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु कैंप का आयोजन किया जाएगा। इन कैंपों के माध्यम से आम नागरिकों एवं हितग्राहियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम तथा राज्य सरकार की खाद्य योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष जैजैपुर में, 29 सितंबर 2026 को जनपद सभाकक्ष मालखरौदा एवं डभरा में और 30 सितंबर 2026 को बी.पी.आर.सी. भवन हरेठी, सक्ती में सेवा सेतु कैंप आयोजित किए जाएंगे।प्राप्त जानकारी अनुसार कैंप में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, राशन कार्ड में पात्रता एवं शिकायत निवारण संबंधी जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही राशन कार्ड में पंजीकृत सदस्यों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं मोबाइल नंबर सीडिंग से संबंधित आवश्यक कार्यवाही भी की जाएगी।इसके अलावा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य योजना के अंतर्गत नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी नागरिकों को सभी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।शिविर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वितरित किए जाने वाले खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री जैसे चावल, चना, नमक, शक्कर एवं गुड़ के नमूनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को राशन सामग्री की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त हो सकेगी। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग द्वारा जिले के सभी नागरिकों से उक्त शिविर में ज्यादा से ज्यादा शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।उल्लेखनीय है कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत केंद्र सरकार और राज्य सरकार अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक, परिवार और गाँव गाँव तक पहुंचाते हुए जन सहभागिता तथा जन भागीदारी के माध्यम से आमजन को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत खाद्य विभाग द्वारा जिला मुख्यालय एवं विकासखंड स्तर पर सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जा रहे हैं जिसका लाभ जिले के सभी नागरिक निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर ले सकते हैं। साथ ही विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading