शक्ति के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने मुंबई के लाल बाग के राजा के किए दर्शन. समिति के सहयोग से करी विशेष पूजा अर्चना. मानस ने कहा- लालबाग के राजा से करी पूरे प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना. आयोजन समिति में मानस का किया स्वागत






शक्ति के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने मुंबई के लाल बाग के राजा के किए दर्शन. समिति के सहयोग से करी विशेष पूजा अर्चना. मानस ने कहा- लालबाग के राजा से करी पूरे प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती -24 सितंबर को शक्ति शहर के श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने मुंबई के लालबाग के राजा के दर्शन किए। इस अवसर पर समिति के सदस्यों के सहयोग से जहां उन्हें विशेष पूजा अर्चना का अवसर भी मिला तो वहीं समिति के सदस्यों ने मानस अग्रवाल का स्वागत अभिनंदन भी किया तथा मानस अग्रवाल ने के लाल बाग के राजा का मत्था टेकते हुए पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना करी तथा उन्होंने समिति के सदस्यों को भी राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे इस धार्मिक आयोजन के लिए बधाई शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि आज लालबाग के राजा गणेश उत्सव पूरे देश अपितु पूरी दुनिया में मशहूर है। जहां प्रमुख हस्तियां इसके दर्शन करने आती है तो वही लाल बाग के राजा के आशीर्वाद से कल्याण होता है







