राहत की खबर- सोयाबीन और पाम तेलों के आयात शुल्क में हुई कटौती की बड़ी घोषणा. सस्ते हो जाएंगे अब तेल

राहत की खबर- सोयाबीन और पाम तेलों के आयात शुल्क में हुई कटौती की बड़ी घोषणा. सस्ते हो जाएंगे अब तेल kshititech

राहत की खबर- सोयाबीन और पाम तेलों के आयात शुल्क में हुई कटौती की बड़ी घोषणा. सस्ते हो जाएंगे अब तेल

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -त्योहार को देखते हुए सरकार ने सोयाबीन और पाम तेल के आयात शुल्क में कटौती की घोषणा की है। पिछले कई महीनों से खाद्य तेल के दाम लगातार बढ़ रहे थे और इससे महंगाई को भी हवा मिल रही थी।बुधवार को देर रात जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब कच्चे सोयाबीन और कच्चे पाम तेल के आयात पर 10 प्रतिशत की जगह पांच प्रतिशत का शुल्क लगेगा। कच्चे सूरजमुखी के तेल पर आयात शुल्क को 10 प्रतिशत से घटाकर शून्य कर दिया गया है।
रिफाइन्ड सोयाबीन और रिफाइन्ड पाम तेल पर अब 32.5 प्रतिशत की जगह 27.5 प्रतिशत का शुल्क लगेगा। यह फैसला 24 सितंबर से मान्य होगा। इस फैसले से सरसों तेल की खपत पर दबाव कम होगा और उनकी कीमतों में भी नरमी आएगी।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading