सेवा संकल्प अभियान के तहत जेएलएन डिग्री कॉलेज शक्ति द्वारा टेमर में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने दी बहुत सुंदर प्रस्तुति. पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा- अपने जीवन में सेवा एवं रचनात्मक कार्यों का लें संकल्प. प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा भी रही मौजूद





सेवा संकल्प अभियान के तहत जेएलएन डिग्री कॉलेज शक्ति द्वारा टेमर में हुआ नुक्कड़ नाटक का आयोजन. राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने दी बहुत सुंदर प्रस्तुति. रामावतार अग्रवाल ने कहा- अपने जीवन में सेवा एवं रचनात्मक कार्यों का लें संकल्प. प्राचार्य डॉक्टर शालू पाहवा भी रही मौजूद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शक्ति के जेएलएन डिग्री कॉलेज द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 23 सितंबर को शक्ति विकासखंड के ग्राम टेमर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा जहां बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी गई तो वहीं इस अवसर पर ग्राम वासी भी काफी संख्या में मौजूद थे इस अवसर पर पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ने कहा कि हमें अपने जीवन में सेवा का संकल्प लेकर अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करना चाहिए तथा पूरे देश में आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प का एक महा अभियान चल रहा है। एवं शक्ति के जेएलएन डिग्री कॉलेज द्वारा आयोजित किया गया यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है।वही महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर श्रीमती शालू पाहवा ने भी अवसर पर कहा कि महाविद्यालय द्वारा लगातार सेवा कार्यों के लिए वर्ष भर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ देवेंद्र शुक्ला ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया। तथा कार्यक्रम में महाविद्यालय के
प्रो.अमित शर्मा। सरस्वती शिशु मंदिर के सदस्य बजरंग लाल अग्रवाल। आदित्य अग्रवाल राजा बंशीधर देवांगन सहित महाविद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे
सेवा संकल्प अभियान के अंतरगत जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय शक्ति ने आज दिनांक 23 सितंबर 2026 की अपरान्ह 2:00 बजे निर्धारित स्थल टेमर ग्राम में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति दी. इस नुक्कड़ नाटक मैं नेहरू महाविद्यालय के छात्र छतरों ने सरकार द्वार चलाई जा रही अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुकन्या समृद्धि योजना उच्च शिक्षा सम्मान योजना, किसान समृद्धि योजना, उचित पोषण योजना, महतारी वंदन योजना, स्वरोजगार योजना आदि ऐसी बहुत सारी योजनाएँ 20 प्रमुख योजनाओं के बारे में जन जागृति का प्रचार प्रसार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया इस जागृता अभियान के अंतरगत समाज को राष्ट्र निष्ठा और कर्तव्यबोध की भावना जागृत करते हुए लोगों ने सेवा जागृता का सार्थक प्रयास किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रवक्ता श्री राम अवतार अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी शक्ति ने युवा शक्ति को उद्बोधित करते हुए कहा कि आज समाज में जागरूकता की गारंटी है सरकार द्वारा दी जा रही है अनेक लाभकारी योजनाओं के विषय विषय में पर्याप्त जन जागरण की अभिव्यक्ति है हमन एकतावाद के साथ राष्ट्रहित में अपना अंशदान देना चाहिए l गणमान्य नागरिक के रूप में बजरंग अग्रवाल और बंसी देवांगन उपस्थित महाविद्यालय की प्रiचार्या डॉ. शालू पiहवा अपने आशीर्वाद वचन में छत्र छत्रों को शुभ कामनाएं देते हुए सेवा संकल्प अभियान को सशक्त.और सफल बनने का आह्वान किया कुल मिलाकार उक्त कार्यक्रम पूर्ण सफल रहा कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. देवेन्द्र शुक्ला ने किया।







