शक्ति जिले के तीन अवैध शराब कारोबारियो पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी के मामले दर्ज. तीन अलग-अलग स्थानो पर विभाग ने करी करवाई




शक्ति जिले के तीन अवैध शराब कारोबारियो पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई. सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी के मामले दर्ज
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति- सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 23/09/26 को जिला स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की हैआबकारी वृत्त सक्ती में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा ग्राम सोंठी थाना सक्ती में राकेश कुमार डेंसिल पिता संतोष* उम्र 31 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के बाड़ी में गड्ढे में छिपाकर रखा 6 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।इसी तरह ग्राम – चमरवाह थाना – सक्ती निवासी श्याम बाई धनुहार पति विशाल सिंह को अपने घर के कमरे में एक प्लास्टिक बोरी में छिपाकर रखा 2 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 5 – 5 लीटर कुल 10 लीटर महुआ मदिरा बरामद किया।
ग्राम – चमरवाह थाना सक्ती* में ही समारिन बाई पति धन कुमार के द्वारा शौचालय में छिपाकर रखा 3 नग प्लास्टिक पन्नी प्रत्येक में 5 – 5 लीटर कुल 15 लीटर महुआ मदिरा* बरामद किया गया।सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर, सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।







