गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन. स्टेट लेबल पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे अंश. अग्रवाल समाज सहित विद्यालय प्रबंधन ने भी दी बधाई. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विद्यालय के बच्चों ने लहराया है नेशनल लेवल पर परचम

गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन. स्टेट लेबल पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे अंश. अग्रवाल समाज सहित विद्यालय प्रबंधन ने भी दी बधाई. डायरेक्टर नितिन सोनी ने कहा-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विद्यालय के बच्चों ने लहराया है नेशनल लेवल पर परचम kshititech
गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल

गुंजन एजुकेशन सेंटर के छात्र अंश अग्रवाल का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन. स्टेट लेबल पर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे अंश. अग्रवाल समाज सहित विद्यालय प्रबंधन ने भी दी बधाई

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती- गुंजन एजुकेशन सेंटर, सक्ती के कक्षा 8वीं के प्रतिभावान छात्र अंश अग्रवाल का अंडर-14 बालक वर्ग बैडमिंटन में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। अंश अग्रवाल का चयन 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंश अग्रवाल का चयन जोन-बिलासपुर की टीम से हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजनांदगांव में 24 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।अंश ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से गुंजन एजुकेशन सेंटर में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के डायरेक्टर श्री नितिन सोनी, शिक्षकों एवं सहपाठियों ने अंश को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि अंश राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं सक्ती क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading