जन भागीदारी मद से होगी कॉलेज में अध्यापन की व्यवस्था.शास. क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती ने जारी की सूचना. 26 सितंबर तक किया जा सकता है आवेदन



जन भागीदारी मद से होगी कॉलेज में अध्यापन की व्यवस्था.शास. क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती ने जारी की सूचना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जनभागीदारी मद से अध्यापन व्यवस्था हेतु शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए शासकीय क्रांति कुमार भारतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सक्ती में जनभागीदारी मद से अध्यापन व्यवस्था हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। आवेदन पत्र प्राप्त होने की अंतिम तिथि 26.09.2026 (शनिवार) कार्यालयीन समय तक निर्धारित है।जिसके लिए योग्यता :- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग यू.जी.सी. एवं छ.ग. शासन, उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा निर्धारित मापदण्ड।राजनीति विज्ञान पदों की संख्या 01 रखी गई है। महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि डाक के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन जमा कर सकते है, निर्धारित समयावधि में प्राप्त आवेदनों को ही गुणानुक्रम सूची में शामिल किया जावेगा। ई-मेल से भेजे गये आवेदन को मान्य नही किया जावेगा।अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी।छ.ग. शासन द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार मेरिट आधार पर चयन किया जायेगा। आवेदन उपरांत संबंधित आमंत्रित चयनित अभ्यर्थी यदि समय सीमा में कर्तव्य स्थल पर उपस्थित नहीं होता है. तो उस दशा में अगले चरणों में सम्मिलित नही किया जायेगा।यह पूर्णतः अस्थायी होगी, जो भविष्य में किसी पूर्व सूचना के समाप्त की जा सकेगी। चयन के संबंध में किसी भी प्रकार से न्यायालय में दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। साथ ही कार्य, संतोषजनक नहीं पाये जाने पर सेवायें समाप्त की जा सकेगी।आवेदकं स्वयं का मोबाईल नंबर एवं ई-मेल आईडी अनिवार्यतः लिखे, समयाभाव के कारण चयनित उम्मीदवार को मोबाईल अथवा ई-मेल द्वारा सूचना दी जावेगी। उपरोक्त सूचना डॉ. डी.पी. पाटले प्राचार्य द्वारा जारी की गई है







