शक्ति शहर में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। मामला प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ का. एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गया है स्मार्ट मीटर




शक्ति शहर में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। मामला प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे स्मार्ट मीटर हटाओ का. एडवोकेट गिरधर जायसवाल ने कहा- बिजली उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गया है स्मार्ट मीटर
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
सकती-कॉग्रेस कमेटी द्वारा विश्राम गृह सकती में मासिक बैठक आयोजित की गई थी जिसमे नगर कॉग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने बताया कि नगर पालिका परिषद सकती के पूरे 18 वार्डो में प्रदेश कॉग्रेस कमेटी द्वारा प्राप्त प्रपत्र में सभी वार्डो से स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर कराकर जमा करना है जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महबूब खान ने कहा कि स्मार्ट मीटर में भारी बिजली बिल आने के कारण उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है नगर पालिका परिषद सकती के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाडीन ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर को सरकार ने जबरन थोपा गया हैं जबकि पुराने मीटर से सब सन्तुष्ट थे जिला कॉग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरधर जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बन गई है इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पिन्टू ठाकुर सचिव मनोज जायसवाल चन्द्र कुमार सोनी सेवादल के प्यारे लाल पटेल आदिवासी कॉग्रेस के जिलाध्यक्ष जागेश्वर सिंह राज राकेश रोशन महन्त पार्षद लाला सोनी रामसजीवन देवांगन विजया जायसवाल हाजरा बेगम कालू अग्रवाल देवेंद्र राठौर रवि देवांगन पीयूष राय समस्तमरेज खान परमेश्वर जायसवाल ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष प्यारे लाल सिदार सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेस जनों की उपस्थिति रही







