केंद्र की महत्वपूर्ण समिति की बैठक में पहुंची सांसद जी-सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने गठित की थी समिति




सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने FCRA संशोधन विधेयक 2026 पर JPC की पहली बैठक में लिया हिस्सा
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 (FCRA) पर विस्तृत अध्ययन एवं विचार-विमर्श के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की पहली बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने सहभागिता की।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल जी ने की। बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा के माननीय सांसदगण उपस्थित रहे।बैठक के दौरान गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा FCRA संशोधन विधेयक, 2026 के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। अधिकारियों ने विधेयक में प्रस्तावित संशोधनों, विभिन्न प्रावधानों एवं उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समिति के सदस्यों को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई।सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने बैठक में विधेयक के विभिन्न प्रावधानों एवं प्रस्तावित संशोधनों पर चर्चा में सहभागिता की तथा विषय से संबंधित जानकारी प्राप्त की।समिति द्वारा विधेयक के विभिन्न पहलुओं का विस्तृत अध्ययन एवं विचार-विमर्श आगामी बैठकों में भी जारी रहेगा।







