नगर पालिका शक्ति ने करी आज रात्रि 7:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित है कार्यक्रम. 11000 दीये होंगे प्रज्वलित.दीपो की रोशनी से जगमगाएगा स्टेडियम




नगर पालिका शक्ति ने करी आज रात्रि 7:00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया जलाने की अपील. सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित है कार्यक्रम. 11000 दीये होंगे प्रज्वलित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -नगर पालिका परिषद शक्ति के मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद कुमार पांडेय ने समस्त शहर वासियों से अपील की है कि आज 17 सितंबर 2026 दिन- बुधवार की रात्रि 6:45 बजे से शहर के बुधवारी बाजार स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में सेवा संकल्प अभियान के तहत 11000 दीए जलाए जाएंगे तथा सीएमओ श्री पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन शक्ति के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में आशीर्वाद का दीया मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। तथा उन्होंने समस्त नगर वासियों से अपील की है कि वे भी इस कार्यक्रम में पहुंचकर आशीर्वाद का दीया जरूर जलाएं







