शक्ति के बालाजी ट्रेडर्स ने किया ड्यूरागार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट की कांट्रेक्टर मीट का आयोजन.16 सितंबर को आयोजित मीट में सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर दी गई जानकारी. संचालक मयंक अग्रवाल ने कहा-ड्यूरागार्ड सीमेंट सरकारी तथा निजी निर्माण कार्यों में हो रही सर्वाधिक उपयोग






शक्ति के बालाजी ट्रेडर्स ने किया ड्यूरागार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट की कांट्रेक्टर मीट का आयोजन.16 सितंबर को आयोजित मीट में सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर दी गई जानकारी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -शक्ति शहर के स्टेशन रोड में स्थित ड्यूरागार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट के अधिकृत विक्रेता बालाजी ट्रेडर्स द्वारा 16 सितंबर की शाम स्थानीय सिंह ढाबा सभागार में ठेकेदार मीट का आयोजन किया गया। इस मीट में जहां बालाजी ट्रेडर्स के संचालक मयंक अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे तो वहीं भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम शुभारंभ हुआ इस अवसर पर शक्ति जिले के विभिन्न स्थानों से ठेकेदार बंधु मौजूद थे तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालाजी ट्रेडर्स के संचालक मयंक अग्रवाल ने कहा कि आज ड्यूरा गार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट में पूरे भारत सहित दुनिया में अपनी मजबूती एवं गुणवत्ता को लेकर एक अलग पहचान बनाई है। तथा शक्ति क्षेत्र में भी आज ड्यूरा गार्ड सीमेंट का आधिकाधीक उपयोग हो रहा है। इस अवसर पर उपस्थित ठेकेदारों ने भी सीमेंट की गुणवत्ता को लेकर अपने अनुभव साझा किया तथा बताया कि ड्यूरा गार्ड माइक्रोफाइबर सीमेंट आज भवन निर्माण की मजबूती का आधार है एवं इस सीमेंट के उपयोग से लोगों को लंबे समय तक मकान की उपयोगिता मिल रही है कार्यक्रम के दौरान आगंतुक ठेकेदारों के सम्मान में रात्रि भोज एवं उनका सम्मान भी किया गया








