शक्ति जिले में विद्युत विभाग ने फिर चलाया बकायदारो के खिलाफ अभियान. 128 बिजली उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन. 18 टीम का हुआ था गठन. विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आयोजित था अभियान






शक्ति जिले में विद्युत विभाग ने फिर चलाया बकायदारो के खिलाफ अभियान. 128 बिजली उपभोक्ताओं के काटे गए कनेक्शन. 18 टीम का हुआ था गठन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित लिमिटेड संभाग शक्ति द्वारा 16 सितंबर को मुख्य अभियंता मनीष तनेजा के मार्गदर्शन एवं अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के नेतृत्व में तथा कार्यपालन अभियंता अजय कुमार भारद्वाज के कुशल निर्देशन में सक्ती संभाग में वृत्त स्तर पर मास डिस्कनेक्शन किया गया । जिसमें पूरे सर्कल के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं से साथ कुल 18 टीम का गठन किया गया। कुल 128 उपभोक्ताओं का विद्युत विच्छेदन किया गया जिसकी राशि 35.41 लाख थी। कुल 107 उपभोक्ताओं से 28.85 लाख की बकाया राशि वसूली की गई ।यह कार्यवाही सक्ती उपसंभाग एवं बाराद्वार उपसंभाग में किया गया जिसमें पूरे सर्कल के कनिष्ठ और सहायक अभियंता उपस्थित थे। विद्युत विच्छेदन की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी अतः सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं से निवेदन है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया राशि का भुगतान तुरंत करवा दें







