खरसिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को मातृ शोक.माता श्रीमती गायत्री देवी का हुआ निधन.आज दोपहर 3:30 बजे खरसिया में होगा अंतिम संस्कार. भाजपा परिवार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि. खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फर्म ताराचंद घनश्याम दास परिवार की वरिष्ठ महिला थी गायत्री देवी जी

खरसिया के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रवाल को मातृ शोक.माता श्रीमती गायत्री देवी का हुआ निधन.आज दोपहर 3:30 बजे खरसिया में होगा अंतिम संस्कार. भाजपा परिवार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फ़र्म श्री ताराचंद घनश्याम दास के संचालक एवं भाजपा खरसिया मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल की पूज्य माताजी श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का आज दिनांक- 16 सितंबर 2026 दिन- बुधवार को सुबह 4:00 बजे पचासी वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रही थी तथा श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल खरसिया शहर के प्रतिष्ठित नागरिक प्रकाश अग्रवाल। किशन अग्रवाल। राजेश अग्रवाल। की पूज्य माताजी थी एवं उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक- 16 सितंबर 2026 दिन- बुधवार को दोपहर 3:30 बजे महुआपाली रोड स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास पुराना सेंट्रल बैंक के बगल से निकलेगी श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल के निधन पर अग्रवाल समाज। भारतीय जनता पार्टी परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गई हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading