नहीं रहे दानवीर गिरधारी लाल जी-खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फर्म हरिराम सुल्तानिया के संस्थापक सीए गिरधारी लाल सुल्तानिया का हुआ निधन. 16 सितंबर की शाम कोलकाता में होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि। खरसिया के कन्या भवन निर्माण के लिए उन्होंने दशकों पूर्व जमीन दी थी दान




खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फर्म हरिराम सुल्तानिया के संस्थापक सीए गिरधारी लाल सुल्तानिया का हुआ निधन. 16 सितंबर की शाम कोलकाता में होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्धांजलि। खरसिया के कन्या भवन निर्माण के लिए उन्होंने दशकों पूर्व जमीन दी थी दान
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -खरसिया शहर की प्रतिष्ठित फर्म हरिराम सुल्तानिया के संस्थापक सीए गिरधारी लाल सुल्तानिया उम्र 80 वर्ष का 15 सितंबर 2026 दिन- मंगलवार की रात्रि 10:00 बजे हृदयाघात से निधन हो गया तथा उनका अंतिम संस्कार आज दिनांक-16 सितंबर 2026 दिन-बुधवार को शाम कोलकाता में होगा। वे विगत कई दशकों से लगातार कोलकाता में निवास कर रहे थे तथा खरसिया शहर में दशकों पूर्व हरिराम सुल्तानिया कन्या भवन निर्माण के लिए उन्होंने जमीन समाज को दान में दी थी। जिस पर आज कन्या भवन का निर्माण होकर सर्व समाज के लोगों के उपयोग में आ रहा है। श्री गिरधारी लाल चुनरिया के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।वे अपने पीछे भरापूरा परिवार बिलखता छोड़ गए तथा वे मृदुभाषी। मिलनसार धर्म परायण व्यक्तित्व के धनी थे







