शक्ति के राजा गणेश पंडाल में आज से रात्रि समय होगा भव्य भंडारा.₹100 में टिफिन की सुविधा भी मिलेगी भक्त जनों को. एचसीएस राइजिंग स्टार ग्रुप शक्ति ने किया है गणेश पूजा का आयोजन. शक्ति जिले का सबसे अनूठा भव्य गणेश पंडाल है शक्ति के राजा




शक्ति के राजा गणेश पंडाल में आज से रात्रि समय होगा भव्य भंडारा.₹100 में टिफिन की सुविधा भी मिलेगी भक्त जनों को. एचसीएस राइजिंग स्टार ग्रुप शक्ति ने किया है गणेश पूजा का आयोजन
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला मुख्यालय शक्ति के हटरी चौक स्थित एचसीएस राइजिंग स्टार ग्रुप द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शक्ति के राजा गणेश पंडाल की स्थापना कर भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना की जा रही है तथा यह गणेश पंडाल जहां पूरे जिले में अपने आप में एक अनूठा पंडाल है तथा इस पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं एवं इस वर्ष भी गणेश पूजा समिति द्वारा रात्रि 8:00 बजे से प्रतिदिन भंडारा का कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु भक्तों के लिए परिवार सहित भोजन प्रसाद ग्रहण करने हेतु मात्र ₹100 में टिफिन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। तथा कोई भी भक्तजन निर्धारित समय पर आकर टिफिन की सुविधा भी ले सकता है एवं प्रतिदिन नियमित रूप से शक्ति के राजा भगवान गणेश जी की जहां भव्य पूजा अर्चना हो रही है तो वहीं प्रतिदिन पूजा अर्चना में भी सैकड़ो की संख्या में मोहल्ले वासी शामिल होकर गणेश जी की आराधना करते हैं
शक्ति के राजा गणेश जी का आगमन एवं विसर्जन कार्यक्रम भी होता है अनूठा
एच सी एस राइजिंग स्टार ग्रुप शक्ति द्वारा आयोजित शक्ति के राजा गणेश पूजा का आयोजन अपने आप में अनूठा है। भगवान गणेश जी की प्रतिमा का वेलकम कार्यक्रम भी जहां बड़े ही भव्य रूप से आयोजित किया गया तो वहीं इस गणेश प्रतिमा का विसर्जन भी अपने आप में एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में जाना जाता है
रात्रि समय भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने पुलिस को करनी पड़ती है भारी मेहनत
हटरी चौक में शक्ति के राजा गणेश पंडाल को देखने दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन पहुंचते हैं। तथा श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानिय पुलिस प्रशासन को भी काफी मेहनत में करनी पड़ती है







