19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा अग्र महाकुंभ 2026. दो दिनों का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम हुआ घोषित. अलंकरण से नवाजी जाएंगे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज के 18 महान विभूतियां. प्रदेश के एक-एक शहर से समाज बंधु होंगे शामिल. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे उद्घाटन






19 एवं 20 सितंबर को अंबिकापुर में होगा अग्र महाकुंभ 2026. दो दिनों का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम हुआ घोषित. अलंकरण से नवाजी जाएंगे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज के 18 महान विभूतियां. प्रदेश के एक-एक शहर से समाज बंधु होंगे शामिल
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 19 एवं 29 सितंबर को श्री अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में दो दिनों का अग्र महाकुंभ 2026 का आयोजन अंबिकापुर के होटल ग्रैंड बसंत में किया जा रहा है। तथा पूरे आयोजन को लेकर जहां तैयारियां पूर्ण हो चुकी है तो वहीं यह कार्यक्रम समाज बंधुओ के सहयोग से आयोजित होगा इस कार्यक्रम में 20 सितंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न शहरों में निवास रत अग्रवाल समाज की 18 महान विभूतियों को अलंकरण सम्मान से नवाजा जाएगा। जिसमें ₹11000 नगद सम्मान राशि एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। साथ ही इस पूरे कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन सहित अनेको कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। एवं अग्रवाल संगठन द्वारा अब तक किए जाने वाले अलंकरण समारोह में सर्वाधिक भव्यता इस आयोजन में देखने को मिलेगी












