शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन ने 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर जिले में घोषित किया स्थानीय अवकाश. सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

शक्ति कलेक्टर जय श्री जैन ने 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के मौके पर जिले में घोषित किया स्थानीय अवकाश. सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग-दो अनुक्रमांक-चार के नियम-आठ में प्रदत्त शक्तियों के तहत जिला सक्ती के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा घोषित स्थानीय अवकाश में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार 18 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “नवाखाई” पर्व के उपलक्ष्य में घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए 25 सितंबर 2026, दिन-शुक्रवार को “अनंत चतुर्दशी” के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह स्थानीय अवकाश बैंक एवं कोषालय व उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।