नहीं रहे समाजसेवी दिनेश निगानिया-आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न राजनैतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि. निगानिया परिवार के प्रमुख भी थे दिनेश जी




नहीं रहे दिनेश निगानिया-आज रविवार की दोपहर 1:00 बजे होगा अंतिम संस्कार. अग्रवाल समाज सहित विभिन्न राजनैतिक दलों ने दी श्रद्धांजलि. निगानिया परिवार के प्रमुख भी थे दिनेश जी
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति रायगढ़ नगर के प्रतिष्ठित निगानिया परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिनेश निगानिया का 21 नवंबर 2026 दिन शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। दिनेश निगानिया लैलूंगा निवासी थे।एवं बहुत ही जिंदादिल इंसान थे। राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा से दोनों से ही उनका अपना अलग संबंध रहा है। वही लैलूंगा में एक राजनीतिक छवि के रूप में जाने जाते थे। नगर के प्रतिष्ठित निगानिया परिवार के वे अध्यक्ष भी रहे हैं। उनके कार्यकाल में बहुत ही जन सेवा कार्य किए गए हैं।वे अपने पीछे दो पुत्र आकाश निगानिया और विकास निगानिया सहित भरपूर परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा 22 नवंबर रविवार को दोपहर 1:00 बजे कृष्ण विहार स्थित उनके निवास से निकाली जाएगी। कयाघाट मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार होगा। श्री दिनेश निगानिया के निधन पर अग्रवाल समाज सहित विभिन्न सामाजिक। धार्मिक। व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है





