चंद्र कुमार सोनी ने करी मांग-केंद्रीय मंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता एवं टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी की मांग-टेमर में कृषि महाविद्यालय की हो स्थापना. मोदी सरकार के कृषि मंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान




चंद्र कुमार सोनी ने करी मांग-केंद्रीय मंत्री के आगमन पर कांग्रेस नेता एवं टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी की मांग-टेमर में कृषि महाविद्यालय की हो स्थापना
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति के पदाधिकारी एवं ग्राम पंचायत टेमर के सरपंच एडवोकेट चंद्र कुमार सोनी ने 11 सितंबर को मोदी सरकार के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शक्ति आगमन को लेकर मांग की है कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना टेमर ग्राम में की जाए एवं इस कृषि महाविद्यालय की स्थापना से जहां शक्ति जिले के डभरा। चंद्रपुर।हसौद।जैजैपुर मालखरौदा। नया बाराद्वार एवं शक्ति क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलेगा तो वही शक्ति जिला नवीन जिला है एवं कृषि महाविद्यालय की स्थापना यहां अत्यंत आवश्यक है श्री सोनी ने बताया है की शक्ति जिला कृषि प्रधान जिला है इस नाते से यहां कृषि महाविद्यालय की स्थापना अत्यंत जरूरी है जिससे विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान की अधिक से अधिक उन्नत तकनीक की जानकारी हो सके







