शक्ति जिले में 11 सितंबर को होगा 125 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन. जिले के लिए सबसे गौरवशाली दिन होगा 11 सितंबर

शक्ति जिले में 11 सितंबर को होगा 125 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन. जिले के लिए सबसे गौरवशाली दिन होगा 11 सितंबर kshititech

शक्ति जिले में 11 सितंबर को होगा 125 करोड रुपए के नए विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन. जिले के लिए सबसे गौरवशाली दिन होगा 11 सितंबर

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति – केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सहित विभिन्न मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 11 सितंबर 2026 को कॉलेज ग्राउंड, जेठा, जिला सक्ती में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कार्यक्रम में अतिथियों के आगमन एवं स्वागत के अवसर पर स्थानीय लोक नृत्य दल द्वारा पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मंचारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कुल 121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। इनमें 4,245.65 लाख रुपए की लागत के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 7,925.02 लाख रुपए की लागत के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं के कार्यक्रम होंगे आयोजित

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 2 लाख नवनिर्मित आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम एवं वीडियो प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन का शुभारंभ भी होगा। वीबी-जी रामजी के अंतर्गत ‘धार अपार’ एवं ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 270 नवीन इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन तथा इन्क्यूबेशन प्रोग्राम ‘अथ उद्यम—आजीविका से उद्यमिता की ओर’ के तहत चैलेंज फंड इवेंट का शुभारंभ किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 05 हितग्राहियों को गृह प्रवेश की प्रतीकात्मक रूप से खुशियों की चाबी प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदी एवं डीलर दीदी का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की 5 पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मलेन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विष्णु देव साय करेंगे, अति विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री अरूण साव, विशिष्ट अतिथि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री रामविचार नेताम, मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं प्रभारी मंत्री, जिला सक्ती श्री गुरू खुशवंत साहेब, नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं विधायक सक्ती श्री चरणदास महंत, सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक चन्द्रपुर श्री रामकुमार यादव, विधायक जैजैपुर श्री बालेश्वर साहू, जिला पंचायत सक्ती, अध्यक्ष श्रीमती द्रौपती किर्तन चन्द्रा, जनपद पंचायत सक्ती, अध्यक्ष श्रीमती नीतू ऋषि राय, सरपंच, ग्राम पंचायत जेठा श्रीमती सुशीला चन्द्रा, विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभागीय अधिकारी कर्मचारी विभिन्न हितग्राही और बड़ी संख्या आम नागरिकगण शामिल होंगे।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading