जिला गौरव सम्मान से नवाजी गई शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान.अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद. शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अपने कार्यों से राज्य स्तरीय मंचों पर भी हासिल किया है सम्मान

जिला गौरव सम्मान से नवाजी गई शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान.अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद. शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अपने कार्यों से राज्य स्तरीय मंचों पर भी हासिल किया है सम्मान kshititech
9 सितंबर को जिला गौरव सम्मान ग्रहण करने के बाद शाखा के पदाधिकारी
जिला गौरव सम्मान से नवाजी गई शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान.अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद. शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अपने कार्यों से राज्य स्तरीय मंचों पर भी हासिल किया है सम्मान kshititech
शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल सम्मान ग्रहण करने के बाद
जिला गौरव सम्मान से नवाजी गई शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान.अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद. शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने अपने कार्यों से राज्य स्तरीय मंचों पर भी हासिल किया है सम्मान kshititech

जिला गौरव सम्मान से नवाजी गई शक्ति की अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति- समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिला सम्मान.अध्यक्ष सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में सदस्य रहे मौजूद

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -9 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय शक्ति में रचनात्मक कार्यों में अग्रणी रहने वाली अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति, शक्ति शाखा को जिला स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए “जिला गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। तथा यह सम्मान संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में उपस्थित सदस्यों ने ग्रहण किया एवं शक्ति शाखा की सक्रियता की भी प्रशंसा की गई। उल्लेखित हो कि अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति की शाखा अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल के नेतृत्व में पूरी टीम द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करना, उनके विकास में सहयोग देना, जरूरतमंद बच्चों को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, सरकारी अस्पतालों में जरूरतमंदों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था करना, स्वास्थ्य जांच में सहयोग देना तथा मेडिकल कैंप आयोजित करना जैसे अनेक सेवा कार्य शाखा द्वारा किए गए हैं। सम्मान से अभिभूत शाखा की अध्यक्ष श्रीमती सरोज अग्रवाल ने कहा कि यह “जिला गौरव सम्मान” हमारी पूरी शक्ति शाखा के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। यह सम्मान केवल अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरी टीम और प्रत्येक उस सदस्य का सम्मान है, जिसने समाजसेवा के कार्यों में अपना सहयोग और योगदान दिया।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी शक्ति वासियों एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सभी सदस्यों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी के सहयोग, विश्वास और साथ से ही हमारी शाखा इस सम्मान की अधिकारी बनी है।यह सम्मान हमें भविष्य में और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ समाजसेवा करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading