शिवराज सिंह चौहान के शक्ति आगमन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है शक्ति जिले की भारतीय जनता पार्टी -जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचेंगे पार्टी के कार्यकर्ता. भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता उत्साहित. जिले के पीएम आवास के हितग्राहियों में भी देखा जा रहा है भारी उत्साह




शिवराज सिंह चौहान के शक्ति आगमन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है शक्ति जिले की भारतीय जनता पार्टी -जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचेंगे पार्टी के कार्यकर्ता. भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता उत्साहित
शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर
शक्ति -11 सितंबर को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शक्ति जिले में आगमन एवं उनके आगमन पर होने वाली विशाल सभा तथा सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने में भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिला भी जुटी हुई है।भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के नेतृत्व में जहां पार्टी के सभी मोर्चा/ प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक-एक बूथ स्तर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक ले जाने की तैयारी में लगे हुए हैं। तो वहीं प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आवास योजना एवं लखपति दीदी सम्मेलन में जिले की जनता एवं हितग्राहियों को केंद्र तथा राज्य सरकार की इस जन कल्याणकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके इस दिशा में पार्टी भी जोर-जोर से लगी हुई है। तथा भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल के मार्गदर्शन में जिले के सभी पदाधिकारियो को एक-एक मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है। तथा मंडलों में बैठक का दौर भी चल रहा है। भाजपा का मानना है कि मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां 11 सितंबर को शक्ति आएंगे तो वहीं पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में शक्ति जिले को ही श्री शिवराज सिंह चौहान की सभा के लिए चयनित किया गया है। जो की शक्ति जिला भाजपा के लिए एक गौरव की बात है।वही पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित भी नजर आ रहे हैं। एवं राजनैतिक सूत्रों का मानना है कि 11 सितंबर की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की आमसभा एक ऐतिहासिक सभा के रूप में आयोजित होगी तथा जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी भी इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं।तो वहीं शक्ति जिले में भारतीय जनता पार्टी के ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के जन प्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल तक ले जाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहे हैं







