शक्ति के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री पी निवास राव शामिल हुए सिद्ध श्री हनुमान जी की महा आरती के कार्यक्रम में. सह परिवार पहुंचे थे राव साहब. शक्ति में हनुमान जी के इस महा आरती कार्यक्रम ने पूरे प्रदेश में धर्म के क्षेत्र में बनाई अपनी विशेष पहचान

शक्ति के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री पी निवास राव शामिल हुए सिद्ध श्री हनुमान जी की महा आरती के कार्यक्रम में. सह परिवार पहुंचे थे राव साहब. शक्ति में हनुमान जी के इस महा आरती कार्यक्रम ने पूरे प्रदेश में धर्म के क्षेत्र में बनाई अपनी विशेष पहचान kshititech
श्रीनिवास राव सह परिवार माहा आरती कार्यक्रम में

शक्ति के प्रसिद्ध शिक्षाविद श्री पी निवास राव शामिल हुए सिद्ध श्री हनुमान जी की महा आरती के कार्यक्रम में. सह परिवार पहुंचे थे राव साहब

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

सक्ती। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर सक्ती में आयोजित 173वीं महाआरती में सेवानिवृत्त प्राचार्य पंडित पी. श्रीनिवास राव अपने धर्म पत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार द्वारा आयोजित महाआरती को वर्तमान समय की उत्कृष्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल बताते हुए कहा कि हनुमान लला का आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे, यही उनकी कामना है।महाआरती के अवसर पर पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव ने हनुमान लला का दिव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजन एवं आरती संपन्न कराई। दीप प्रज्ज्वलन संध्या ओम वैष्णव, लीलावती वैष्णव, सुनीता अमित तंबोली, आंचल योगेश देवांगन, अंजू देवांगन, पत्रिका साहू, प्रेमलता जायसवाल, निम्मी, वान्या वैष्णव सहित मंदिर परिवार की बहनों ने किया।हनुमान लला का सुबह का श्रृंगार गौरव सोनी तथा शाम का श्रृंगार विकास अग्रवाल द्वारा कराया गया। प्रसाद व्यवस्था में यातायात थाना सक्ती, पप्पू खर्रा एवं अमित तंबोली का सहयोग रहा।महाआरती के अवसर पर सिंदूर अभिषेक राम गोपाल देवांगन, सावित्री यादव, लीना विकास बरेठ, नितिन अन्नपूर्णा, प्रत्यूषा, पद्माक्ष सोनी एवं श्रद्धा यादव द्वारा कराया गया। वहीं सुंदरकांड का आयोजन गीतेश पांडे, एकांश बरेठ, हर्ष बरेठ, निधि राहुल, तनिष राठौर एवं आदित्य अग्रवाल द्वारा किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की महाआरती का हमारे हनुमान यूट्यूब चैनल के माध्यम से गौरव यादव एवं योगेश देवांगन द्वारा लाइव प्रसारण किया जा रहा है, जिससे देश-विदेश के श्रद्धालु भी ऑनलाइन दर्शन का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम में आज का विशेष उपहार स्वप्निल चौबे को प्रदान किया गया। वहीं सेवानिवृत प्राचार्य श्रीनिवास राव ने सिद्ध श्री हनुमान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों को इस सुंदर धार्मिक आयोजन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी साथ ही कहा की शक्ति शहर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक में भगवान श्री हनुमान जी की लगातार विगत कई वर्षों से महा आरती का कार्यक्रम आयोजित करना एक अच्छी धार्मिक पहल है।तथा इससे लोगों में जहां धर्म के प्रति आस्था और अधिक मजबूत होती है तो वहीं हनुमान जी सभी संकटों के निवारण करने वाले भी हैं

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading