आने वाले हैं बप्पा जी-14 सितंबर को विराजेंगे विघ्न विनायक भगवान गणेश जी. गणेश चतुर्थी की चल रही तैयारी. शक्ति शहर सहित बाराद्वार में भी होगा गणेश मेले का भव्य आयोजन. सक्ति की मुस्कान गोयल घर पर ही बना रही है गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति

आने वाले हैं बप्पा जी-14 सितंबर को विराजेंगे विघ्न विनायक भगवान गणेश जी. गणेश चतुर्थी की चल रही तैयारी. शक्ति शहर सहित बाराद्वार में भी होगा गणेश मेले का भव्य आयोजन. सक्ति की मुस्कान गोयल घर पर ही बना रही है गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति kshititech
आने वाले हैं बप्पा जी-14 सितंबर को विराजेंगे विघ्न विनायक भगवान गणेश जी. गणेश चतुर्थी की चल रही तैयारी. शक्ति शहर सहित बाराद्वार में भी होगा गणेश मेले का भव्य आयोजन. सक्ति की मुस्कान गोयल घर पर ही बना रही है गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति kshititech
मुस्कान गोयल द्वारा बनाई जा रही गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति

14 सितंबर को विराजेंगे विघ्न विनायक भगवान गणेश जी. गणेश चतुर्थी की चल रही तैयारी. शक्ति शहर सहित बाराद्वार में भी होगा गणेश मेले का भव्य आयोजन. शक्ति की मुस्कान घर पर ही बना रही अपने हाथों से गणपति बप्पा की सुंदर मूर्ति

शक्ति छत्तीसगढ़ से कन्हैया गोयल की खबर

शक्ति -आने वाले 14 सितंबर 2026 दिन- सोमवार को विघ्न विनायक गणेश जी की स्थापना होगी तथा शक्ति शहर सहित बाराद्वार में जहां गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर तैयारियां चल रही है। तो वहीं बाराद्वार में गणेश मेले का भी आयोजन हो रहा है। जिसमें दूर दराज से लोग इस मेले को देखने के लिए आते हैं। तथा गणेश चतुर्थी को लेकर जगह-जगह भगवान गणेश जी की स्थापना कर पंडाल बनाए जा रहे हैं तो वहीं गणेश जी की आराधना में लोग जुट जाएंगे तथा घर-घर गणेश जी बिराजेंगे। तो वहीं विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा में लोग जी जान के साथ जुटे हुए हैं। वहीं विद्वान पंडितों के अनुसार 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार को सुबह 7:06 से चतुर्थी की तिथि प्रारंभ होगी जो की 15 सितंबर 2026 को सुबह 7:44 तक होगी एवं गणेश पूजा और स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:02 से दोपहर को 1:31 तक होगा एवं विद्वान पंडितों के अनुसार गणेश जी की स्थापना के पश्चात उसकी पूजा अर्चना कर 25 सितंबर 2026 दिन- शुक्रवार को विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी को लेकर जहां तरह-तरह के भव्य पंडाल बनाए जा रहे हैं तो वहीं गणेश पंडालो में पूरी पूजा अवधि तक प्रतिदिन रात्रि समय भंडारा एवं विशेष प्रसाद का भी आयोजन होता है। तथा गणेश जी के दर्शन करने के लिए दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग सहपरिवार पहुंचते हैं

खुशी घर पर ही बना रही है गणपति बप्पा की मूर्ति अपने हाथों से

शक्ति की मुस्कान गोयल खुशी घर पर ही अपने हाथों से भगवान गणेश जी की सुंदर मूर्ति बना रही है तथा प्रत्येक वर्ष मुस्कान द्वारा अपने हाथों से ही भगवान गणेश जी की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा अर्चना की जाती है। तथा उसकी स्थापना की जाती है। मुस्कान गोयल शक्ति के राजेंद्र कुमार गोयल एवं श्रीमती किरण देवी गोयल की बिटिया है जो की बहुत ही सुंदर ढंग से भगवान गणेश जी। रिद्धि- सिद्धि एवं गणेश जी के वाहन मूषक जी को अपने हाथों से ही बनाती है

Discover more from GL News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading